{"_id":"669cdf48e58835f3540653f3","slug":"alwar-young-man-hit-by-train-while-talking-on-mobile-body-handed-over-to-family-members-after-post-mortem-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : मोबाइल से बात करते हुए ट्रेन की चपेट में आया युवक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : मोबाइल से बात करते हुए ट्रेन की चपेट में आया युवक, पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
Sun, 21 Jul 2024 03:43 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 21 Jul 2024 03:43 PM IST
सार
अलवर में धोली धूप जटीयाना में रेलवे ट्रेक पर मोबाइल पर बात करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक यहां किसी समारोह में रोटी बनाने के लिए आया था।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रेलवे ट्रेक पर मोबाइल से बात करते हुए ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक वसीम निवासी इशन का बास, किशनगढ़ बास का रहने वाला था और वह धोली धूप जटीयाना में किसी समारोह में रोटी बनाने के लिए आया था। रेलवे ट्रेक पर मोबाइल से बात करते हुए चलने के दौरान पीछे से आ रही ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन