{"_id":"64e34d246c5d1759e3063bb7","slug":"alwar-two-miscreants-who-targeted-houses-at-night-arrested-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: रात को घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर नकबजन कादर और साहिल गिरफ्तार, तीन दर्जन वारदात का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: रात को घरों को निशाना बनाने वाले दो शातिर नकबजन कादर और साहिल गिरफ्तार, तीन दर्जन वारदात का खुलासा
Mon, 21 Aug 2023 05:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 21 Aug 2023 05:10 PM IST
सार
गठित टीम ने इन्फॉर्मेशन जुटाकर 20 अगस्त 2023 को आरोपी समोला चौक निवासी कादर और साहिल को सामौला चौराहे से पकड़कर पूछताछ की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तीन दर्जन वारदात को स्वीकार किया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर की अरावली विहार थाना पुलिस ने रात के समय मकानों में से चोरी करने वाले दो शातिर नकबजन कादर और साहिल को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से करीब तीन दर्जन नकबजनी की वारदात का खुलासा हुआ है।
विज्ञापन
अलवर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि सात जून 2023 को परिवादी ने मामला दर्ज कराया था कि हम काला कुआं वाले मकान पर रहते हैं। मैं मकान में सुबह धूपबत्ती करके गया था और शाम को नगर वाले मकान पर आया, तो मकान के अन्दर गेट का ताला टूटा हुआ मिला। किवाड़ खुले हुए मिले। अंदर चेक करने पर सामान अस्त व्यस्त मिला। अलमारी लोहे की टूटी हुई मिली सामान बाहर पड़ा हुआ था। सरसरी तौर पर एक घड़ी, जेंट्स स्मार्ट वॉच, 25 हजार रुपए नगद, पांच रुपये के सिक्के करीब 500 रुपए के, एक पुराना मोबाइल फोन जिसमें सिम नहीं है, ये समान और नकदी कोई अज्ञात चोर बीती रात को घर की दीवार फान्दकर चोरी करके ले गया।
विज्ञापन
क़ादर और साहिल को सामौला चौराहे से गिरफ्तार किया
पुलिस ने इस मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की गठित टीम ने इन्फॉर्मेशन जुटाकर 20 अगस्त 2023 को आरोपी समोला चौक निवासी कादर और साहिल को सामौला चौराहे से पकड़कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने प्रकरण की वारदात करना स्वीकार किया। जिस पर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से प्रकरण में पूछताछ और तफ्तीश की जा रही है। आरोपी शातिर किस्म के नकबजन हैं, जिन्होंने पूर्व में भी नकबजनी की वारदात की हुई हैं। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
तीन दर्जन नकबजनी और चोरी की वारदात कुबूलीं
पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने तीन दर्जन वारदात को स्वीकार किया है। 18 अगस्त 2023 को झंकार होटल के सामने रात 12 बजे से सुबह सात बजे के बीच नमन होटल के सामने वाली कॉलोनी में नकबजनी, 17 अगस्त 2023 को तुलेडा मोड़ के पास एक मकान मे नकबजनी की वारदात, खुदनपुरी के सामने जोहड़ के पास बड़ी सी कोठी में नकबजरी की वारदात, टैम्पू से चोरी की, जिसमें शाहरूख का टैंपो लाये थे, तीन पहिये का बैटरी टैम्पू कलर नीला, सामुदायिक भवन भगवान नगर अम्बेडकर नगर में मकान में नकबजनी की वारदात ,सूर्य नगर साफिया हॉस्पिटल के सामने कॉलोनी में एक मंजिला मकान में चोरी, बाइक से नकबजनी की वारदात की, अयान होटल के पीछे बड़ी कोठियों में नकबजनी की, टेल्को चौराहे के पास पुल जिससे बाजार की तरफ जाते हैं, तो चढ़ने से पहले दाहिने हाथ वाली गली में रात को नकबजनी की वारदात की, शालीमार के सामने विज्ञान नगर, सेल्फी गेट ईटाराणा से नकबजनी, अयान हास्पिटल के पीछे कॉलोनी में नकबजनी, बुर्जा रोड पर मेवों की होटल जम जम के पीछे नकबजनी, आंबेडकर नगर से बीजेपी कार्यालय के पीछे मन्दिर वाली कालोनी में नकबजनी, मुगस्का में सेंट ऐंन्सलेम स्कूल के पीछे मकान में नकबजनी की वारदात, पालका से बेलाका की तरफ जगला तोड़कर नकबजनी की वारदात, सद्दाम की होटल के पीछे भगवान नगर एनईबी अलवर, पुल के पास कर्मचारी कॉलोनी शिवाजी पार्क में नकबजनी की वारदात, गांव डोली खेड़ी रामगढ़ में, ताजिया मोहर्रम के दिन मोटरसाइकिल से बाजार में वारदात की। इनके अलावा करीब 46 वारदात और कबूल की गई। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कई मामले पूर्व में दर्ज हैं।