{"_id":"66d2f9e6ef757feebc08185b","slug":"alwar-terror-of-stray-dogs-is-increasing-more-than-a-dozen-people-injured-administration-unconscious-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : बढ़ता जा रहा है आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल किया, नगर निगम प्रशासन बेसुध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : बढ़ता जा रहा है आवारा कुत्तों का आतंक, एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल किया, नगर निगम प्रशासन बेसुध
Sat, 31 Aug 2024 04:39 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 31 Aug 2024 04:39 PM IST
सार
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। हाल ही में शहर के कुछ इलाकों में आवारा कुत्तों ने एक दर्जन से ज्यादा लोगों को घायल कर दिया। लोगों का कहना है कि नगर निगम को बार-बार शिकायत करने के बाद भी निगम प्रशासन इस पर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर में इन दिनों आवारा कुत्तों का आतंक देखने को मिल रहा है लेकिन नगर निगम प्रशासन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। आज ही मालन की गली और त्रिपोलिया महादेव मंदिर के आसपास के क्षेत्र में एक आवारा कुत्ते ने करीब एक दर्जन से अधिक लोगों को घायल कर दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार त्रिपोलिया मंदिर में दर्शन करने के लिए आए कई भक्तों को कुत्ते ने काट लिया, उसके बाद जब लोग उस कुत्ते के पीछे दौड़े तो वह मालन की गली में घुस गया और रास्ते में जा रहे राहगीरों को अपना निशाना बनाकर घायल कर दिया। इतना ही नहीं दो लोगों के तो पैर की उंगली और अंगूठा तक चबा गया। यहां के रहवासी मोहन ने बताया कि त्रिपोलिया मंदिर के पास यह कुत्ता बैठा रहता था लेकिन अब वह पागल हो गया और त्रिपोलिया मंदिर में दर्शन करने के लिए आए भक्तों पर लगातार हमले कर रहा है। उन्होंने कहा कि आवारा कुत्ते लगातार लोगों पर हमले कर रहे हैं लेकिन कई बार शिकायत करने के बाद भी नगर निगम इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है।
विज्ञापन