{"_id":"669deda6f356e12b4304601a","slug":"alwar-shiva-devotees-reached-tripolia-mahadev-temple-to-worship-will-get-special-results-due-to-chaturthi-2024-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: त्रिपोलिया महादेव मंदिर में आराधना करने पहुंचे शिव भक्त, सावन सोमवार को चतुर्थी होने से मिलेगा विशेष फल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: त्रिपोलिया महादेव मंदिर में आराधना करने पहुंचे शिव भक्त, सावन सोमवार को चतुर्थी होने से मिलेगा विशेष फल
Mon, 22 Jul 2024 10:57 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 22 Jul 2024 10:57 AM IST
सार
इस बार सावन के पहले दिन की शुरुआत ही सोमवार से हुई है। इस अवसर पर शहर के शिव मंदिरों में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आज सुबह से ही इन शिव मंदिरों में भक्तों की भीड़ लगी हुई है। इस बार सावन में सर्वसिद्ध योग होने से भक्तों पर शिव की कृपा बनी रहेगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शहर के ऐतिहासिक और पौराणिक त्रिपोलिया महादेव मंदिर में सावन में शिव आराधना को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुबह से ही यहां भक्तों की कतार लग गई। श्रवण नक्षत्र में शुरू हुए सावन के पहले सोमवार को भक्त भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन नजर आए।
विज्ञापन
तपोभूमि होने के साथ-साथ अलवर में विभिन्न जगहों पर भगवान शिव के ऐतिहासिक और पौराणिक मंदिर हैं, जहां सावन के दिनों में विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। लोगों ने बताया भगवान शिव की पूजा करने से मन को शांति मिलती है।
विज्ञापन
श्री राम मंदिर के महंत आनंद गौड़ ने बताया कि इस बार सर्वसिद्ध और पुष्प नक्षत्र योग होने से महादेव की भरपूर कृपा भक्तों पर रहेगी। इन दिनों भक्त व्रत रखते हैं, जिनमें कोई दूध से ,कोई फल से या फिर नमक रहित भोजन से व्रत करते हैं। सावन के विशेष सोमवार के दिनों में लोग 12 ज्योतिर्लिंगों की पूजा-अर्चना करने भी जाते हैं, वहीं घर में पारद के शिवलिंग का अभिषेक करने से सुख, शांति व आर्थिक समृद्धि बढ़ती है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि विशेष योग के सावन सोमवार को यदि चतुर्थी हो तो उस दिन रुद्राभिषेक करने से सुख-शांति और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।