{"_id":"6662b5aa8864f302fa076720","slug":"alwar-sensation-after-the-dead-body-of-an-elderly-man-was-found-the-dead-body-has-not-been-identified-yet-2024-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: दिव्यांग बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई है शव की शिनाख्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: दिव्यांग बुजुर्ग का शव मिलने से सनसनी, अब तक नहीं हो पाई है शव की शिनाख्त
Fri, 07 Jun 2024 12:54 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 07 Jun 2024 12:54 PM IST
सार
शहर के हनुमान सर्कल पार्क के बीच से एक दिव्यांग बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में हनुमान सर्कल पार्क बीचों-बीच बुजुर्ग का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।
विज्ञापन
थाने के एसआई सीताराम ने बताया आज सुबह थाने पर सूचना मिली कि हनुमान सर्कल के बीचों-बीच एक बुजुर्ग व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली तो पता चला कि बुजुर्ग करीब 10 दिन से यहीं घूम रहा था और दिव्यांग था। स्थानीय लोगों ने बुजुर्ग फिरोजपुर से होना बताया है। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया दिया है, पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन