फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Youth's hands and stomach burnt due to fire in gas cylinder pipe, treatment continues in hospital

Alwar News: गैस सिलेंडर से निकली नली में लगी आग से युवक के हाथ और पेट झुलसा, जिला अस्पताल में चल रहा है इलाज

Tue, 11 Jun 2024 02:11 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 11 Jun 2024 02:11 PM IST
सार

शहर के अरावली थाना क्षेत्र में घर पर खाना बना रहा एक युवक गैस के सिलेंडर की नली निकलने से लगी आग के कारण बुरी तरह झुलस गया। कपड़ों में लगी आग के कारण उसके हाथ और पेट का हिस्सा ऊपर तक झुलस गया। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
Alwar News: Youth's hands and stomach burnt due to fire in gas cylinder pipe, treatment continues in hospital
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के चोर डूंगरी मोहल्ले में 24 वर्षीय व्यक्ति खाना बनाते समय झुलस गया। अचानक गैस सिलेंडर की नली निकलने से लगी आग के कारण उसके कपड़ों में आग लग गई, आग बुझाते समय उसके हाथ भी झुलस गए। युवक का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन


चोर डूंगरी निवासी कृष्ण कुमार सैनी मंगलवार को घर पर खाना बना रहा था। तब अचानक सिलेंडर से लगी नली निकल गई और अचानक लगी आग वहीं खड़े कृष्ण के कपड़ों में लग गई। आग बुझाने के लिए उसने अपने कपड़ों को निकालने की कोशिश की तो इसमें उसके हाथ भी झुलस गए। युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, वहां उसका इलाज जारी है। 
विज्ञापन


घायल की पत्नी ज्योति सैनी ने बताया कि कृष्ण हलवाई का काम करता है। खुद के घर पर खाना बनाते समय यह घटना हुई। परिवार के लोगों को कृष्ण के चिल्लाने पर घटना का पता चला। उसके बाद सबने मिलकर आग को बुझाया और कृष्ण को अस्पताल लेकर आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed