फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News WhatsApp call threatening Marble company manager in the name of Lawrence gang

Alwar News: मार्बल कंपनी मैनेजर को लॉरेंस गैंग के नाम पर व्हाट्सएप कॉल कर धमकी, 30 लाख रुपये रंगदारी मांगी

Sun, 30 Jul 2023 04:54 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 30 Jul 2023 04:54 PM IST
सार

अलवर जिले में एक मार्बल कंपनी मैनेजर को लॉरेंस गैंग के नाम से व्हाट्सएप कॉल कर धमकी देते हुए 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई है। मैनेजर ने मजाक समझकर फोन काटा तो मैनेजर के मकान, शोरूम और हथियारों की फोटो के साथ आरोपी बदमाश ने उसे वीडियो भेजा, जिसे देखकर वह घबरा गया और पुलिस से बचाने की गुहार लगाने लगा।

विज्ञापन
Alwar News WhatsApp call threatening Marble company manager in the name of Lawrence gang
मैनेजर को मिली धमकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अलवर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का मेंबर बनकर रुद्राक्ष मार्बल कंपनी मैनेजर को व्हाट्सएप कॉल कर धमकी दी गई है। बदमाश ने खुद को लॉरेंस ग्रुप का मेंबर बताकर 30 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। ऐसे में उसने मजाक समझकर फोन काट दिया तो उसने व्हाट्सएप पर उसके मकान, शोरूम और हथियारों की फोटो के साथ एक वीडियो भेजा। बदमाश ने दावा किया कि वीडियो में लॉरेंस गैंग के मेंबर हैं, इसके बाद वह घबरा गया। उसने एसपी आनंद शर्मा को शिकायत देकर अपनी सुरक्षा करने और आरोपी को पकड़ने की गुहार लगाई है। अलवर के एनईबी थाना क्षेत्र में 200 फीट रोड स्थित रुद्राक्ष मार्बल कंपनी के मैनेजर ओमप्रकाश गुप्ता के साथ यह घटना हुई।

विज्ञापन


ओमप्रकाश गुप्ता ने अलवर एसपी आनंद शर्मा को वो तस्वीरें और धमकी भरे मैसेज भेज दिए हैं। इसके बाद पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी गई। साथ ही एनईबी थाने में मामला दर्ज कराया है। पीड़ित मैनेजर एनईबी थाना इलाके के जवाहर नगर में किराए के मकान में रहता है। पत्नी और तीन बच्चे साथ रहते हैं। मूल रूप से भरतपुर का डीग निवासी मैनेजर छह साल से रुद्राक्ष मार्बल के अलवर आउटलेट में नौकरी कर रहा है। उसने बताया कि कंपनी के मालिक यूपी के राजकुमार खंडेलवाल हैं। वे यूपी में ही रहते हैं। मेरी तो दुकान ऑक्ट मकान सब किराए का है। पता नहीं बदमाशों को किसने गलत सूचना दे दी। डरे हुए मैनेजर ने पुलिस के कहने पर नंबर ब्लॉक कर दिया।
विज्ञापन


मैनेजर ने कहा कि उसके बाद कोई कॉल या मैसेज नहीं आया है। मैनेजर ने बताया कि रुद्राक्ष आउटलेट का दफ्तर नमन होटल के पास 200 फीट रोड पर है। आईपीएस अमित जैन ने कहा कि मामला दर्ज कर लिया गया है। इसकी पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस टीम गंभीरता से मामले की जांच में लगी है। जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित ओमप्रकाश ने बताया शनिवार सुबह 11.30 बजे मेरे मोबाइल पर व्हाट्सएप कॉल आई। कॉल करने वाले ने पूछा ओमप्रकाश बोल रहे हैं। मैंने कहा, बोल रहा हूं। तब कॉल करने वाले शख्स ने कहा कि 30 लाख रुपये का इंतजाम कर लो। मैं लॉरेंस ग्रुप से बोल रहा हूं। मैंने कहा, मैं इतनी रकम की व्यवस्था कहां से करूं। तो उनसे कहा यह तुम जानो कि कहां से व्यवस्था करोगे। मैंने किसी का मजाक समझकर कॉल कट कर दिया। इसके बाद उसने मेरे व्हाट्सएप नंबर पर मेरी, मेरे घर की और दुकान की फोटो और एके 47 राइफलों के साथ कारतूसों की तस्वीर भेजना शुरू कर दिया। एक वीडियो भी भेजा, जिसमें दावा किया कि ये लॉरेंस ग्रुप के लोग हैं। इसके बाद ओमप्रकाश के व्हाट्सएप नंबर पर ये मैसेज आए कि ये देख लेना तेरा वाला डीपी है, ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed