फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Water is not reaching the houses, women reached the ward councilor's house with the problem

Alwar News: घरों में नहीं पहुंच रहा है पानी, समस्या लेकर वार्ड पार्षद के घर पहुंचीं महिलाएं, धरना दिया

Tue, 28 May 2024 01:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 28 May 2024 01:50 PM IST
सार

घरों में पानी नहीं आने पर शहर के वार्ड 35 की महिलाओं ने वार्ड पार्षद के घर धरना दे दिया। समझाइश के बाद महिलाएं पार्षद को साथ लेकर पंप हाउस पहुंचीं और पानी की समस्या को लेकर विरोध जताया। इधर पार्षद का कहना है कि जलदाय विभाग के एईएन फोन तक नहीं उठाते।

विज्ञापन
Alwar News: Water is not reaching the houses, women reached the ward councilor's house with the problem
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के वार्ड 35 में पानी नहीं आने पर वार्ड की 50 से अधिक महिलाओं ने पार्षद रविंद्र जैन के घर पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उसके बाद पार्षद को लेकर पंप हाउस पहुंची और यहां भी प्रदर्शन किया। वार्डवासियों और महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि पानी का समाधान नहीं किया गया तो रोड जाम करेंगे।

विज्ञापन


वार्ड पार्षद रविंद्र जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार सुबह 6 बजे 50 महिलाएं पानी की समस्या को लेकर उनके घर पहुंच गईं। महिलाओं की समस्या को सुनने के बाद पार्षद उनके साथ पंप हाउस पहुंचे। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों का पानी के वितरण का सिस्टम सही नहीं है। मेरे वार्ड में 3 टैंकर लगाए हुए हैं लेकिन ये टैंकर कहां जाते हैं, पता नहीं चलता। 
विज्ञापन


जैन ने कहा कि पानी का वितरण सही नहीं है। इस कारण कहीं बिल्कुल पानी नहीं आ रहा, तो कहीं दो मिनट आता है। पार्षद ने कहा कि एएईएन बिल्कुल फोन नहीं उठाते हैं। यह समस्या वार्ड 36 के अल्कापुरी व फ्रेंड्स कॉलोनी में अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वार्ड की एक महिला सुनीता ने कहा कि न बोरिंग का पानी आता है, न सप्लाई का पानी आ रहा है। अभी तो सिर्फ विरोध प्रदर्शन किया है, यदि अब भी समस्या हल नहीं हुई तो रोड जाम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed