फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Veterinarian dies under suspicious circumstances dead body found in hospital

Alwar News: पशु चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, हॉस्पिटल में मिली लाश, पुलिस कर रही जांच

Wed, 12 Jul 2023 03:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 03:41 PM IST
सार

Alwar News: राजस्थान के अलवर जिले में एक पशु चिकित्सक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। चिकित्सक के गले पर कट के निशान और पास में ब्लेड मिली है। यह मर्डर है या सुसाइड, फिलहाल इसकी जांच पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
Alwar News Veterinarian dies under suspicious circumstances dead body found in hospital
पशु चिकित्सक की संदिग्ध मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के पशु चिकित्सालय में तैनात एक डॉक्टर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार को उसका शव अस्पताल में पड़ा हुआ मिला। मामले की सूचना मृतक के परिजनों को दी गई। रिश्तेदारों ने बताया कि मृतक की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। उसके गले पर निशान मिला है। ऐसे में अभी साफ नहीं है कि चिकित्सक की हत्या की गई है या उन्होंने आत्महत्या की है।

विज्ञापन


बता दें कि भवानी तोप स्थित पशु चिकित्सालय में कार्यरत चिकित्सक एसडी शर्मा की मंगलवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हुई है। पशुपालन विभाग में भवानी तोप स्थित चिकित्सालय में ऑफिस का दरवाजा भीतर से बंद था। दोपहर दो बजे जब आफिस बंद करने के लिए स्टाफ ने डॉ एसडी शर्मा का दरवाजा खटखटाया, तो उन्होंने नहीं खोला। इस पर वहां मौजूद स्टाफ ने गेट को तोड़ दिया। डॉक्टर के गले में घाव के निशान थे। इनको एक निजी चिकित्सालय में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके कार्यालय में एक धारदार ब्लड मिला है, जिससे लगता है कि इन्होंने स्वयं ही अपने हाथ से अपना गला काटा है।
विज्ञापन


यह आत्महत्या है या हत्या?
मृतक के दोस्त कवि विनीत चौहान का कहना है कि शर्मा को ऐसी कोई परेशानी नहीं थी, जिससे लगता है कि वो अपना स्वयं का गला काट सके। इनका एक पुत्र और एक पुत्री हैं। यह जांच का विषय है कि यह आत्महत्या है या हत्या? यह मूलत अलवर शहर के निवासी थे। पुलिस ने कहा कि मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के हवाले किया जाएगा। परिजनों की तरफ से भी अभी तक पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने कहा, मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई है। उनके बच्चे बाहर रहते हैं। मामले की जानकारी मिलने के बाद पशु चिकित्सालय में बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया। पुलिस ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या और आत्महत्या का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed