फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Traders are hopeful about the first budget of the third term of the government

Alwar News: सरकार के तीसरे कार्यकाल के पहले बजट से व्यापारी आशान्वित, बोले- बजट में मध्यमवर्ग को अनदेखा न करें

Sun, 21 Jul 2024 05:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 21 Jul 2024 05:53 PM IST
सार

केंद्रीय बजट पर जयपुर के माध्यम वर्ग के व्यापारियों का कहना है देश में एक व्यापारी अपने घर की शादी में पांच हजार करोड़ खर्च कर देता है। वहीं, मध्यमवर्गीय व्यापारी पांच लाख के लिए भी परेशान है। इस असमानता को दूर करना बहुत जरूरी हो चुका है।

विज्ञापन
Alwar News: Traders are hopeful about the first budget of the third term of the government
बजट को लेकर बातचीत करते व्यापारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला बजट वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार 23 जुलाई को सदन में प्रस्तुत करेंगी। हर बार की तरह इस बार भी बजट को लेकर हर वर्ग में उत्साह है। खास तौर पर मध्यमवर्गीय व्यापारियों में बजट को लेकर काफी उत्सुकता नजर आ रहा है। जयपुर के व्यापारियों ने अमर उजाला के खास बातचीत में बताया कि उनको मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल से खासी उम्मीद है।

विज्ञापन


विज्ञापन


जयपुर के व्यापारी राकेश लश्करी ने कहा कि सरकार ने अपने दोनों कार्यकाल में उच्च वर्ग और निम्न वर्ग दोनों का ख्याल रखा है, परंतु माध्यम वर्ग का ख्याल नहीं रखा गया है। इस बार के बजट में मध्यमवर्गीय व्यापारियों को सरकार से बड़ी उम्मीद है। राकेश बोले कि एमएसएमई के तहत छोटे व्यापारियों को लोन और उनके पैसे की सुरक्षा दोनों मिलती है, परंतु मध्यमवर्गीय व्यापारियों को कोई सुरक्षा नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयपुर में व्यापारियों ने बताया कि हमको हमरे पैसे 45 दिन में देने होते हैं, परंतु हमारे पैसे मिलने का समय तय नहीं है। सरकार को इस पर भी ध्यान देने की आवश्कता है। मध्यमवर्गीय श्रेणी ही देश की अर्थव्यवस्था की नीव है। हम टैक्स देते हैं और उस पैसे से विकास होता है।

टैक्स स्लैब को भी जांचने की जरूरत 
व्यापारियों ने कहा कि टैक्स स्लैब को भी जांचने की जरूरत है। सरकार को अपनी गिरती साख बचाने के लिए इसमे छूट देनी चाहिए। मध्यमवर्गीय लोगों को पुनः मुख्य धारा में जोड़ना चाहिए, जिससे देश का विकास मजबूती से हो सके। आज देश में कोई अपनी शादी में पांच हजार करोड़ लगा रहा है और बड़ा वर्ग पांच लाख के लोन को तरस रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed