फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Three miscreants arrested for murder and robbery of Bhiwadi jewelers

Alwar News: चाचा के सहयोग से पकड़े गए ज्वेलर्स हत्या और लूट के बदमाश, एक दिल्ली और दो हरियाणा से गिरफ्तार

Mon, 26 Aug 2024 10:45 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 26 Aug 2024 10:45 PM IST
सार

भिवाड़ी के ज्वेलरी शोरूम में 23 अगस्त को हुई हत्या और लूट के मामले में पुलिस ने दिल्ली से एक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की निशानदेही पर हरियाणा के झज्जर से दो और बदमाशों को भी पकड़ा गया है

विज्ञापन
Alwar News: Three miscreants arrested for murder and robbery of Bhiwadi jewelers
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी ज्वेलर्स हत्या और लूट के मामले में पहले मुख्य आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उसे भिवाड़ी लेकर आई है, जहां आरोपी से पूछताछ हुई। आरोपी हरियाणा के माजरा ढाबास गांव का निवासी है। पूछताछ में आरोपी की निशानदेही पर हरियाणा के झज्जर से दो और बदमाशों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े गए एक आरोपी से पूछताछ के लिए फूलबाग थाने भिवाड़ी एसपी पहुंची हैं।

विज्ञापन


बता दें 23 अगस्त को भिवाड़ी के एक ज्वेलरी शोरूम में पांच बदमाश लूट के इरादे से पहुंचे थे। उस दौरान बदमाशों से ज्वेलर और कर्मचारी भिड़ गए। खुद को घिरा देखकर बदमाशों ने गोलियां चला दीं।
विज्ञापन


गोली लगने से शोरूम मालिक जयसिंह और उसका भाई मधुसूदन घायल हुए थे। हादसे के बाद दोनों गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया था। यहां इलाज के दौरान जयसिंह की मौत हो गई थी। वारदात के बाद से पुलिस लगातार बदमाशों की तलाश में जुटी हुई थी। उनकी तलाश में दिल्ली हरियाणा में दबिश दी जा हरी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बदमाशों गिरफ्तारी में एक बदमाश के चाचा ने सहयोग किया। बदमाश के चाचा दिल्ली पुलिस में सब इंस्पेक्टर हैं। मामले की जानकारी लगने के बाद उन्होंने भिवाड़ी पुलिस को बदमाश की सूचना दी। इसके बाद बदमाश की गिरफ्तारी संभव हो पाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed