फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Thieves entered an abandoned house and stole household items, people arrested one

Alwar News: सूने मकान में चोरी करने घुसे चोरों ने चुराया घरेलू समान, दो अन्य घरों में घुसे तो लोगों ने धरदबोचा

Fri, 12 Apr 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 04:45 PM IST
सार

शहर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के तीन घरों में चोरी की नीयत से घुसे चोर हल्ला होने के कारण भाग निकले। मोहल्ला वासियों ने एक चोर को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
Alwar News: Thieves entered an abandoned house and stole household items, people arrested one
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोगों ने चोर को पुलिस के हवाले कर दिया है। बुध विहार निवासी पीड़ित विनोद कुमार ने बताया रात्रि करीब 10 से 11 बजे के बीच तीन चोरों ने इलाके के तीन मकानों को अपना निशाना बनाया, जिनमें से दौसा में पोस्टेड एएसआई के सूने मकान से चोरों ने गैस चूल्हा, सिलेंडर, पानी की मोटर सहित अन्य घरेलू सामान पर हाथ साफ कर दिया, वहीं दूसरे मकान का ताला तोड़ दिया लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। इसके बाद चोर हमारे घर से साइकिल चुराने लगे तब बेटी ने चोरों को देखकर चिल्लाया। 

विज्ञापन


शोर मचाने पर जब चोर भागने लगे तभी मोहल्ले वासियों ने एक चोर को दबोचकर पुलिस के हवाले कर दिया। वहीं दो अन्य कर मौका पाकर फरार हो गए। घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी गई है लेकिन एक ही रात में 3 घरों में चोरी की घटना के बाद लोगों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed