फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Teacher beats 17 year old student with slippers case registered

Alwar News: शिक्षक ने 17 साल के छात्र को चप्पल से पीटा, जमीन पर घसीटा, शरीर पर चोट के निशान, केस दर्ज

Fri, 20 Sep 2024 12:39 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 20 Sep 2024 12:39 PM IST
सार

शिक्षक की मारपीट में छात्र को चोटें भी आई हैं। उसने अपने पिता के साथ थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया है। पुलिस का कहना है कि शिक्षक से जल्द ही पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Alwar News: Teacher beats 17 year old student with slippers case registered
छात्र के शरीर पर चोट के निशान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत एक कोचिंग सेंटर में 17 वर्षीय छात्र की चप्पल और हाथों से जमकर पिटाई की गई। इससे छात्र को  कुछ चोटें भी आईं है। छात्र के पिता ने थाने पहुंच कर आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, चोर डूंगरी जयपुर रोड निवासी लोकेश शर्मा और उनके बेटे नयन शर्मा ने थाने में मारपीट और अपहरण का केस दर्ज कराया। नयन ने बताया कि वह रोज की तरह अपने कोचिंग 'दादू क्लासेज' स्कीम 08 में पढ़ाई के लिए गया था। टीचर देर से आए, तो वह अगले दिन होने वाले फिजिक्स के एग्जाम की तैयारी के लिए बगल के रूम में जाकर पढ़ने लगा। इस दौरान गणित के शिक्षक विक्रम सिंह वहां पहुंचे और उससे पूछा कि वह टीचर्स के पास बैठकर पढ़ाई क्यों नहीं कर रहा।
विज्ञापन


नयन ने उन्हें बताया कि वह टीचर के पास ही बैठकर पढ़ाई कर रहा था, दूसरे टीचर के नहीं आने पर वह एग्जाम की तैयारी के लिए दूसरे कमरे में आ गया। इस पर शिक्षक विक्रम सिंह नाराज हो गए और उसे धमकाते हुए कहा कि वह घर चला जाए। इसके बाद विक्रम सिंह ने नयन को चप्पल और हाथों से बुरी तरह पीटा और उसे घसीटकर बाथरूम में ले गए, जहां भी उसकी पिटाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षक से बचने के लिए नयन ने खुद को एक अन्य कमरे में बंद कर लिया। कुछ देर बाद, जब उसे लगा कि शिक्षक जा चुके हैं, तब उसने अपने पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके पिता मौके पर पहुंचे और नयन को लेकर अरावली विहार थाने गए, जहां उन्होंने आरोपी शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कराया। मामले की जांच सहायक उप-निरीक्षक मनोज कुमार को सौंपी गई है। पुलिस ने कहना है कि जल्द ही शिक्षक से पूछताछ की जाएगी। जांच में जो भी सामने आएगा, उसके अनुसार आगे की कार्रवाई करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed