{"_id":"6741b44105a03ff712058147","slug":"alwar-news-sukhwant-won-in-ramgarh-won-the-election-by-14-thousand-votes-won-this-seat-after-a-long-gap-2024-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : रामगढ़ में सुखवंत ने बाजी मारी, 14 हजार वोटों से जीता चुनाव, लंबे अंतराल के बाद इस सीट पर मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : रामगढ़ में सुखवंत ने बाजी मारी, 14 हजार वोटों से जीता चुनाव, लंबे अंतराल के बाद इस सीट पर मिली जीत
Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 23 Nov 2024 04:28 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक जुबेर खान के निधन के बाद खाली हुई रामगढ़ विधानसभा सीट कांग्रेस के हाथ से फिसल गई है और यहां से भाजपा के सुखवंत सिंह ने 14 हजार वोटों से जीत अपने नाम कर ली। गौरतलब है कि लंबे समय बाद यह सीट भाजपा के पास आई है।
विज्ञापन
भाजपा के सुखवंत सिंह चुनाव जीते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा के सुखवंत सिंह 14 हजार वोटों से चुनाव जीत गए हैं। 22 राउंड में पूरी हुई मतगणना की शुरुआत में कांग्रेस आगे रही लेकिन 15वें राउंड के बाद पासा पलटा और भाजपा आगे आ गई, जिसकी बढ़त निरंतर जारी रही और अंततः भाजपा के सुखवंत सिंह चुनाव जीत गए।
विज्ञापन
विजयी उम्मीदवार सुखवंत सिंह ने इसे कार्यकर्ताओं की जीत बताया और कहा कि यह चुनाव सुखवंत ने नहीं बल्कि जनता ने लड़ा था। उन्होंने शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद देते हुए कहा कि नेतृत्व ने उन पर जो विश्वास दिखाया वे हमेशा उसके आभारी रहेंगे। उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव का भी धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने पूरा समय भाजपा को दिया, जिसकी वजह से भाजपा यह चुनाव जीती।
विज्ञापन
राज्य के वनमंत्री संजय शर्मा ने कहा कि जनता ने राज्य में भाजपा सरकार के ग्यारह महीनों के कामकाज पर मोहर लगाई है। सुखवंत जनता के लिए और उसकी भलाई के लिए काम करेंगे और भाजपा सरकार के कामकाज को आगे बढ़ाएंगे। इस मौके पर वन मंत्री संजय शर्मा, भाजपा के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता और जय आहूजा समेत अनेक भाजपा नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। सुखवंत के चुनाव जीतने के बाद मतगणना स्थल के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर डांस किया और भाजपा के झंडे हवा में लहराए।
विज्ञापन