फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News : Sheet of water in Silisedh lake, administration instructed not to sail on the lake

Alwar : डेढ़ दशक बाद सिलीसेढ झील में चली चादर, प्रशासन ने झील की पाल पर नहीं जाने के निर्देश दिए

Tue, 20 Aug 2024 07:35 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 20 Aug 2024 07:35 PM IST
सार

कल रात जिले में हुई बारिश के बाद सिलीसेढ झील में पानी की चादर चलने लगी है। डेढ दशक बाद झील में भरपूर पानी आने से यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने आ रहे हैं। प्रशासन ने लोगों को झील की रपट पर नहीं जाने के सख्त निर्देश दिए हैं लेकिन इसके बावजूद लोग पाल पर घूमते दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन
Alwar News : Sheet of water in Silisedh lake, administration instructed not to sail on the lake
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में इस बार इंद्रदेव मेहरबान रहे हैं, कल रात भर हुई बारिश के बाद आज रियासतकालीन सिलीसेढ झील की पाल से टकराकर पानी की चादर चलने लगी है। करीब डेढ़ दशक बाद यह दृश्य देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में इस झील पर पहुंच रहे हैं लेकिन फिसलन और रपटन होने से कोई भी बड़ी घटना घटित हो सकती है, इसके लिए सतर्कता बरतना जरूरी है। 

विज्ञापन


उपखंड अधिकारी, अलवर प्रतीक चंद्रशेखर जूईकर ने झील पर जाने वाले लोगों से आग्रह किया है कि वे झील की पाल पर नहीं घूमें व सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखकर ही सिलीसेढ झील पर जाएं। गौरतलब है कि सिलीसेढ के पूरा भरने से इसके ओवर फ्लो का पानी अब जयसमंद बांध में जाने लगा है। अब यदि एक बारिश और हो गई तो जयसमंद बांध में पानी बढ़ जाएगा और इससे कुओं का जल स्तर भी बढ़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed