{"_id":"66d3fbc1bb0865dcf706dec5","slug":"alwar-news-second-criminal-of-kamlesh-jeweller-robbery-murder-case-arrested-from-hansi-2024-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: कमलेश ज्वैलर डकैती-हत्याकांड, दूसरा बदमाश हांसी से गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूटी पैर की हड्डी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: कमलेश ज्वैलर डकैती-हत्याकांड, दूसरा बदमाश हांसी से गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूटी पैर की हड्डी
Sun, 01 Sep 2024 10:59 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sun, 01 Sep 2024 10:59 AM IST
सार
कमलेश ज्वैलर डकैती और मर्डर केस में भिवाड़ी पुलिस ने दूसरे आरोपी अनिल कुमार को हरियाणा के हांसी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे सात दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
विज्ञापन
बदमाश के पैर में बंधा गया प्लास्टर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कमलेश ज्वैलर डकैती और मर्डर केस में भिवाड़ी पुलिस ने दूसरे आरोपी अनिल कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक भिवाड़ी ज्येष्ठा मैत्री ने बताया कि आरोपी को कल शाम कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसको सात दिन के पुलिस रिमांड पर वापस पुलिस को ही सौंप दिया गया।
विज्ञापन
आरोपी अनिल कुमार को हरियाणा के हांसी से गिरफ्तार किया गया और वह कार भी बरामद की गई जो घटना में इस्तेमाल हुई थी। वारदात में प्रयुक्त वाहन को पुलिस डिटेन कर भिवाड़ी ला रही थी कि इस दौरान रास्ते में आरोपी बाथरूम करने उतरा और जाब्ते को धक्का देकर भागने लगा। भागते हुए एक गड्ढे में जा गिरा। गिरने उससे पैर की हड्डी टूट गई। उसको वहां से सीधा राजकीय अस्पताल भिवाड़ी में लाया गया, जहां उसका प्राथमिक उपचार करवाया गया।
विज्ञापन
उपचार के बाद आरोपी को वापस पुलिस थाने लेकर आई और घटना के सम्बंध में पूछताछ की। पुलिस इस मामले में अभी तक दो आरोपियों को गिरफ्त में ले चुकी है। इनमें एक बदमाश दिल्ली से पहले ही पकड़ा जा चुका है। पुलिस बाकी चार बदमाशों की तलाश में हरियाणा और दिल्ली में जुटी हुई थी, लेकिन कोई सफलता हाथ नहीं लग रही थी। बाद में इस आरोपी के हांसी में होने की सूचना मिली, जिसके आधार पर पुलिस ने नाकेबंदी कर इसको पकड़ लिया। साथ ही वह गाड़ी भी इसके पास से बरामद कर ली जो घटना में इस्तेमाल की गई थी। इससे पहले पुलिस एक बदमाश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जिसको न्यायालय ने सात दिन के रिमांड पर पुलिस को ही सुपुर्द कर दिया है। अभी इस मामले में तीन आरोपी ओर बचे हैं, जिनको पुलिस ने नामजद कर लिया है। इन आरोपियों में अजय कादयान, अतुल राठी, अजय उर्फ गोलू शामिल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन