फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Sarva Samaj protests in Alwar against the persecution of Hindus in Bangladesh

Alwar News: बांग्लादेश में हिंदुओं के उत्पीड़न के खिलाफ अलवर में सर्व समाज का प्रदर्शन, निकाली हुंकार रैली

Thu, 05 Dec 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 05 Dec 2024 05:38 PM IST
सार

अलवर शहर में गुरुवार को सर्व समाज ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे उत्पीड़न और नरसंहार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार की निंदा करते हुए प्रधानमंत्री से हिंदुओं को सुरक्षित भारत लाने की अपील की। 

विज्ञापन
Alwar News: Sarva Samaj protests in Alwar against the persecution of Hindus in Bangladesh
प्रदर्शन करते सर्वसमाज के लोग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश में हिंदुओं के साथ हो रहे उत्पीड़न और नरसंहार के विरोध में गुरुवार को अलवर शहर में सर्व समाज ने रोड नंबर 2 जय कॉम्प्लेक्स परिसर में एकत्रित होकर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही जगन्नाथ मंदिर तक हुंकार रैली निकाली गई।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अलवर शहर पूर्व विधायक बनवारीलाल सिंघल ने बताया जिस तरीके से बांग्लादेश में मुस्लिम हिंदुओं के साथ मारपीट उत्पीड़न और नरसंहार कर रहे हैं वो बेहद दुखदायक है। वहां धर्म प्रमुख लोगों को जबरदस्ती पकड़ पकड़ कर जेलों में भेजा जा रहा है। वहीं हमारे सकोन के चिन्मई को पकड़ कर जेल में डाल दिया गया। उनके पक्ष में जो भी वकील आ रहे हैं उनके साथ भी हत्याचार किए जा रहे हैं। बांग्लादेश में हिन्दू परिवार बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं हैं। वहां हिन्दू बहन बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। हमारा देश के प्रधानमंत्री से यही आग्रह है कि बांग्लादेश के साथ बातचीत कर हमारे हिंदू भाइयों को अपने देश लाया जाए और उनको संरक्षण देने का काम करें। अगर ऐसा नहीं हुआ तो भारत का हिंदू अपने तरीके से अपने भाइयों को बचाने का काम करेगा।
विज्ञापन


वहीं बांग्लादेश और शरणार्थियों पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके देशों में हमारे लोग सुरक्षित नहीं हैं और ये लोग हमारे देश में ये लोग आनंद लूट रहे हैं। हमारे बराबर सुविधाएं ले रहे हैं और इनको यहां से बाहर निकाला जाए, क्योंकि यह लोग यहां पर रहकर टकलू बाजी साइबर फ्रॉड कर रहे हैं। लव जिहाद कर रहे हैं। ऐसे लोगों को देश से बाहर निकला जाना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed