फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Rajasthan Police Foundation Day celebrated in Alwar Police Line, blood donation camp organized

Alwar News: अलवर पुलिस लाइन में मनाया राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस, रक्तदान शिविर का आयोजन किया

Wed, 12 Jun 2024 03:15 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 03:15 PM IST
सार

अलवर पुलिस लाइन में आज राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह मनाया गया। इस बार आचार संहिता लगने के कारण यह समारोह 16 अप्रैल की जगह आज आयोजित किया गया। समारोह में सुबह पुलिस दिवस परेड और बैंड पार्टी की ओर से पुलिस बैंड का प्रदर्शन किया गया।

विज्ञापन
Alwar News: Rajasthan Police Foundation Day celebrated in Alwar Police Line, blood donation camp organized
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर अलवर पुलिस लाइन में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के दौरान सुबह पुलिस दिवस परेड व पुलिस बैंड पार्टी की ओर से बैंड प्रदर्शन किया गया। परेड के पश्चात पुलिस अधीक्षक की ओर से पुलिस अधिकारियों व जवानों को उत्तम सेवा चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन


समारोह के बाद पुलिस लाइन में पुलिस प्रदर्शनी का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस की ओर से किए गए अच्छे कार्य, यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था, आधुनिक हथियार, साइबर क्राइम आदि का प्रदर्शन हुआ। कार्यक्रम के दौरान पुलिस लाइन परिसर में पौधरोपण एवं रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने रक्तदान किया।
विज्ञापन


इस मौके पर आज शाम 7 बजे पुलिस लाइन में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें पुलिसकर्मियों के बच्चों को उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने पर सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed