फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Protest against installation of mobile towers in Jat Colony women blocked road

Alwar News: जाट कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाने का विरोध, महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम

Wed, 05 Jul 2023 10:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 05 Jul 2023 10:42 PM IST
सार

Alwar News: अलवर जिले की जाट कॉलोनी में महिलाओं ने मोबाइल टावर लगाने का विरोध किया। महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया और कहा कि हमें टावर के रेडिएशन से खतरा है, यहां टावर न लगाया जाए।

विज्ञापन
Alwar News Protest against installation of mobile towers in Jat Colony women blocked road
महिलाओं ने सड़क पर लगाया जाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर की जाट कॉलोनी में मोबाइल टावर लगाए जाने को लेकर स्थानीय महिलाओं ने 200 फुट रोड नमन होटल के पास मानव श्रृंखला बनाकर जाम लगा दिया। जाम लगने के चलते वाहनों की दोनों तरफ लंबी-लंबी कतारें लग गईं। काफी देर तक वाहन जाम में फंसे रहे और लोगों को इस रोड से आवाजाही में बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


महिलाओं सहित स्थानीय निवासियों का कहना है, उनके वार्ड क्षेत्र में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है। टावर के लगने से हानिकारक रेडिएशन से उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा, जिसका मोहल्ले वासी कई दिन से विरोध करने में लगे हुए हैं। जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन और जनप्रतिनिधियों तक लोगों ने अपनी समस्या को रखा। लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया। रात में टावर लगाने का कार्य चलता है।
विज्ञापन


इस दौरान बड़ी संख्या में बाहरी लोग टावर लगाने आते हैं। अगर इसका विरोध करते हैं, तो वे मारपीट और झगड़े पर उतारू हो जाते हैं। विरोध स्वरूप जाम लगाकर जिला प्रशासन को अपनी समस्या से अवगत कराया गया है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंचा और महिलाओं से समझाइश कर जाम खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन महिलाओं ने पुलिस प्रशासन से कहा कि क्षेत्र में लग रहे मोबाइल टावर को बिल्कुल भी नहीं लगने दिया जाएगा। क्योंकि मोबाइल टावर अगर क्षेत्र में लगता है, तो उससे निकलने वाले हानिकारक किरणों से लोगों के स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। कैंसर तक रेडिएशन से फैल सकता है। काफी देर समझाइश के बाद महिलाओं ने मौके से जाम खोला।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed