फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Polling team left to conduct voting at 1925 polling booths, police arrangements tight

Alwar News: 1925 पोलिंग बूथों पर वोटिंग करवाने के लिए मतदान दल रवाना, पुलिस व्यवस्था चाक-चौबंद

Thu, 18 Apr 2024 04:45 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 04:45 PM IST
सार

अलवर लोकसभा सीट पर पहले चरण के तहत कल मतदान होना है। इस लोकसभा सीट के आठ विधानसभा क्षेत्रों पर के मतदान के लिए 1925 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं, जिन पर वोटिंग कराने के लिए मतदान दल आज रवाना हुए।

विज्ञापन
Alwar News: Polling team left to conduct voting at 1925 polling booths, police arrangements tight
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के पहले चरण में राजस्थान की अलवर लोकसभा सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होगा। ऐसे में आज सुबह से कला कॉलेज से मतदान दल अपने पोलिंग बूथ पर रवाना होने लग गए हैं। इस बार अलवर लोकसभा सीट पर करीब 100 महिलाओं को वोटिंग का जिम्मा मिला है। कई बूथ ऐसे रहेंगे, जहां महिला कर्मचारियों के जिम्मे ही वोटिंग रहेगी। अलवर लोकसभा सीट में कुल 8 विधानसभा क्षेत्र आते हैं, जिनमें कुल 1925 वोटिंग के लिए बूथ बनाए गए हैं। जबकि पुराने जिले के हिसाब से अलवर में कुल 11 विधानसभा क्षेत्र हैं, जिनमें से कठूमर, थानागाजी व बानसूर विधानसभा क्षेत्र अलग लोकसभा क्षेत्र में आते हैं।

विज्ञापन


चुनावों को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी अपनी व्यवस्था मजबूत कर दी है। एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर अलवर पुलिस, पैरामिलिट्री फोर्स, आरएसी, होमगार्ड, बॉर्डर होमगार्ड सहित विभित्र स्तरों पर फोर्स का डेप्लॉयमेंट किया गया है। इसके अलावा पुलिस की ओर से बाहरी राज्यों से आने वाले वाहनों की तलाशी ली जा रही है। शहर के सभी होटल ढाबे धर्मशाला में चैकिंग कराई गई है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों पर भी नजर रखी जा रही है। 
विज्ञापन


जिला निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशानुसार आचार संहिता तोड़ने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। सीमावर्ती जिले हरियाणा के साथ 16 नाके बनाए हैं, जिन पर हरियाणा पुलिस के साथ लगातार सतत चेकिंग, नाकेबंदी व गश्त जारी है। पूरे जिले की सीमाओं को सील कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed