फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Police brought the third accused involved in Bhiwadi murder case from Delhi, two still absconding

Alwar News : भिवाड़ी हत्याकांड में शामिल तीसरे आरोपी को दिल्ली से रिमांड पर लाई पुलिस, दो बदमाश अब भी फरार

Tue, 10 Sep 2024 10:39 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 10:39 AM IST
सार

23 अगस्त को हुए भिवाड़ी हत्याकांड में पुलिस तीसरे आरोपी अजय उर्फ गोलू को दिल्ली से रिमांड पर लेकर आई है। मामले में शामिल पांच आरोपियों में से तीन की गिरफ्तारी की जा चुकी है, जबकि दो आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं।

विज्ञापन
Alwar News: Police brought the third accused involved in Bhiwadi murder case from Delhi, two still absconding
राजस्थान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भिवाड़ी में 23 अगस्त को हुई डकैती और सर्राफा कारोबारी जयसिंह की हत्या के मामले में भिवाड़ी पुलिस तीसरे आरोपी अजय उर्फ गोलू को दिल्ली से रिमांड पर लेकर आई है। दिल्ली कोर्ट ने उसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भिवाड़ी पुलिस को सौंपा। दरअसल आरोपी अजय उर्फ गोलू को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दिल्ली में पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया था। कोर्ट ने बाद में उसे तिहाड़ जेल भेज दिया था, जिसे अब भिवाड़ी पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर यहां लेकर आई है।

विज्ञापन


दिल्ली से आते ही भिवाड़ी पुलिस अजय को लेकर घटनास्थल पहुंची और उससे घटना स्थल की तस्दीक करवाई। वारदात को अंजाम देने के लिए बदमाश किस रास्ते से आए और वारदात के बाद किस रास्ते से फरार हुए। इन रास्तों की भी पुलिस ने बदमाश से तस्दीक करवाई। साथ ही वारदात को काम देते वक्त उसके साथ और कौन-कौन था और किस प्रकार वारदात को अंजाम दिया गया, यह जानकारी भी उससे ली गयी। मामले में कुल पांच बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। इनमें से प्रीत उर्फ गोलू को दिल्ली में सबसे पहले पकड़ा गया था। दूसरा बदमाश अनिल कुमार  प्रीत से पूछताछ के बाद हरियाणा में हांसी से पकड़ा गया था और इससे वह कार भी बरामद की गई थी, जो घटना में प्रयुक्त हुई थी और अब अजय को भी हिरासत में ले लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं। 
विज्ञापन


पकड़े गए तीनों आरोपियों में से प्रीत को कोर्ट के आदेश पर किशनगढ़ बॉस जेल भेज दिया है, जबकि अनिल अभी रिमांड पर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed