{"_id":"6782a9c7acc760a8890526fd","slug":"alwar-news-police-action-on-illegal-prostitution-in-alwar-many-youths-banned-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अलवर में अवैध देह व्यापार पर पुलिस की कार्रवाई, स्पा सेंटरों की जांच शुरू, कई युवकों को किया पाबंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अलवर में अवैध देह व्यापार पर पुलिस की कार्रवाई, स्पा सेंटरों की जांच शुरू, कई युवकों को किया पाबंद
Sat, 11 Jan 2025 10:56 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 11 Jan 2025 10:56 PM IST
सार
अलवर में पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देश पर सीओ सिटी अंगद शर्मा के नेतृत्व में अवैध देह व्यापार और कैफे पर छापेमारी की गई। कार्रवाई के दौरान कई युवकों को पकड़कर पाबंद किया गया, जबकि युवतियों पर कोई कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
युवकों को ले जाती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर में पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के निर्देश पर सीओ सिटी अंगद शर्मा के नेतृत्व में अवैध देह व्यापार और कैफे पर कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई युवकों को पकड़ा और पाबंद किया। लंबे समय से स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियों की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके चलते यह कार्रवाई की गई। पुलिस ने स्पा सेंटरों के दस्तावेज और लाइसेंस की जांच शुरू कर दी है। अवैध स्पा सेंटरों पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। हालांकि, पुलिस ने कार्रवाई के दौरान युवतियों के खिलाफ कोई कदम नहीं उठाया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सीओ सिटी अंगद शर्मा ने बताया कि काफी दिनों से लगातार शिकायत के चलते पुलिस अधीक्षक संजीव नैन के नेतृत्व में आज सीओ सिटी ने एक के बाद एक ठिकानों पर ताबतोड़ कार्रवाई की जिसमें काफी जगह युवक व युवतियां मिले। डीवाईएसपी ने बताया कि स्पा सेंटरों पर भी पुलिस की कड़ी नजर है। अभी इनके दस्तावेज चेक किये जा रहे हैं कि इनके पास कोई जरूरी दस्तावेज या लाइसेंस है या नहीं। अगर उनके पास जरूरी दस्तावेज नहीं मिलते हैं तो उनपर भी कार्रवाई की जाएगी। आज अवैध गतिविधियों के चलते काफी लड़कों को पकड़कर पाबंद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने यह नहीं बताया कि इन स्पा सेंटरों पर लड़कियां कितनी मिली और उनको कैसे छोड़ दिया गया। केवल लड़कों को ही पुलिस ने पकड़ा है। इन लड़कों के अलावा एक भी लड़की कोतवाली नहीं लाई गई।
विज्ञापन