फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Nursing Association remained closed for 2 hours due to assault on ANM, demand for arrest of woman

Alwar News : एएनएम के साथ मारपीट को लेकर नर्सिंग एसोसिएशन दो घंटे काम बंद रखा, महिला की गिरफ्तारी की मांग

Mon, 13 Jan 2025 09:50 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 13 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

राजकीय शिशु चिकित्सालय में एएनएम के साथ महिला द्वारा की गई मारपीट के विरोध में आज नर्सिंग एसोसिएशन ने दो घंटे काम बंद रखा। एसोसिएशन का कहना है कि यदि जल्द ही महिला के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
Alwar News: Nursing Association remained closed for 2 hours due to assault on ANM, demand for arrest of woman
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के राजकीय गीतानंद शिशु चिकित्सालय में भरतपुर निवासी एक महिला द्वारा एएनएम शशि शर्मा के साथ मारपीट और हाथापाई के मामले ने विवाद खड़ा कर दिया है। इस घटना के विरोध में नर्सिंग एसोसिएशन ने आज दो घंटे कार्य बहिष्कार कर महिला की गिरफ्तारी की मांग की।

विज्ञापन


एसोसिएशन ने अपनी बैठक में यह निर्णय लिया कि अगर तीन दिन के भीतर आरोपी महिला को गिरफ्तार नहीं किया गया और पीड़ित एएनएम को पुलिस सुरक्षा नहीं दी गई, तो जिलेभर में आंदोलन किया जाएगा। एसोसिएशन ने साफ कहा कि अगले चरण में जिले भर के अस्पतालों में काम पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


नर्सिंग एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष पुष्पराज शर्मा ने कहा कि यह घटना गंभीर है। आरोपी महिला ने उदयपुर कांड का हवाला देकर जान से मारने की धमकी दी थी। आरोपी को शांति भंग के मामूली आरोप में छोड़ दिया गया, जिससे पूरे नर्सिंग समुदाय में नाराजगी है। इस तरह तो कोई भी व्यक्ति नियम कायदों को दरकिनार कर अस्पताल में घुस कर किसी के साथ भी कुछ भी कर सकता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन ने चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई नहीं की गई, तो पूरे जिले में चिकित्सा सेवाएं ठप हो सकती हैं। फिलहाल मामले में प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। नर्सिंग एसोसिएशन की मांग है कि आरोपी महिला को तुरंत गिरफ्तार कर पीड़ित एएनएम को उचित सुरक्षा दी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed