{"_id":"6682abb01c64791680034261","slug":"alwar-news-no-trace-found-of-businessman-missing-from-church-road-incident-happened-ten-days-ago-2024-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: चर्च रोड बाजार से गुमशुदा व्यापारी का अब तक नहीं लगा कोई सुराग, दस दिन पहले का है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: चर्च रोड बाजार से गुमशुदा व्यापारी का अब तक नहीं लगा कोई सुराग, दस दिन पहले का है मामला
Mon, 01 Jul 2024 06:44 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 01 Jul 2024 06:44 PM IST
सार
दस दिन पहले अलवर के चर्च रोड से गायब हुए व्यापारी का अब तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। व्यापारी की फर्नीचर की दुकान है। व्यापार समिति प्रतिनिधिमंडल का कहना है कि व्यापारी ने 20 जून की सुबह दुकान खोली थी। उसके बाद दोपहर को परिजनों ने फोन किया तो फोन बंद मिला, इसके बाद व्यापारी के गायब होने का पता चला।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर चर्च रोड से 10 दिन पहले गुमशुदा व्यापारी का अब तक सुराग नहीं लगा है। दुकान को खुला छोड़कर गए व्यापारी के गायब होने को लेकर व्यापारियों ने कोतवाल से मुलाकात की। चर्च रोड बाजार के व्यापार समिति प्रतिनिधिमंडल ने मामले में चिंता जाहिर की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार चिम्मनलाल सैनी की चर्च रोड पर फर्नीचर की दुकान है। व्यापारी ने 20 जून की सुबह 8.30 बजे दुकान खोली थी। उसके बाद दोपहर करीब 12 बजे परिजनों ने फोन किया लेकिन उनका फोन बंद मिला। उसके बाद से चिम्मनलाल का कोई पता नहीं चला है। मतलब दुकान खोलने के बाद वे बाजार के बीच से गायब हुए हैं। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस अब तक मामले में कोई ठोस सबूत नहीं जुटा सकी है।
विज्ञापन
व्यापारी के बेटे नितेश सैनी ने कोतवाली थाने में गुमशुदगी भी दर्ज करा रखी है। व्यापारी के बेटे ने पुलिस को बताया कि उसके पिता को अलवर शहर से ही एक महिला और उसका पति परेशान करते थे। आरोपी परिवार भी फरार है।
विज्ञापन