फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Minister Bhupendra Yadav inaugurated the Bhratruhari fair

Alwar News: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भतृहरि मेले का किया शुभारंभ, धाम को विकसित करने का लिया संकल्प

Mon, 09 Sep 2024 08:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 09 Sep 2024 08:59 PM IST
सार

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पांडुपोल हनुमान मंदिर में पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इसके बाद वे भतृहरि धाम पहुंचे। यहां उन्होंने भतृहरि बाबा के मेले का उद्घाटन किया। यादव ने राजस्थान में भतृहरि धाम को विकसित करने का संकल्प लिया और सरिस्का के विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। 

विज्ञापन
Alwar News: Minister Bhupendra Yadav inaugurated the Bhratruhari fair
पांडुपोल हनुमान जी मंदिर में पूजा करते मंत्री भूपेंद्र यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्र सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव सोमवार सुबह 9:00 बजे पांडुपोल हनुमान जी मंदिर पहुंचे, जहां पूजा अर्चना कर तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। सरिस्का गेट से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य सरकार में वन एवं पर्यावरण मंत्री  संजय शर्मा सरिस्का गेट से जिप्सी में सवार होकर पांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचे। 

विज्ञापन


इस दौरान रास्ते में उन्होंने जगह-जगह सरिस्का जंगल का जायजा भी लिया पांडुपोल हनुमान मंदिर पहुंचकर मंत्री यादव ने पूजा अर्चना की और तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। देश में सुख शांति की बनाये रखने की मंगल कामना की। उसके बाद केंद्रीय मंत्री यादव भतृहरि धाम मंदिर पहुंचे, जहां बाबा के ढोक लगाकर हवन यज्ञ किया और भतृहरि बाबा के तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ किया। इस मौके पर मेला कमेटी के द्वारा केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव और राज्य वन एवं पर्यावरण मंत्री संजय शर्मा का माला में साफा पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा है कि राजस्थान में भजनलाल की सरकार में भतृहरि की तपोस्थली को पूर्ण रूप से विकसित किया जाएगा। इसके लिए राजस्थान सरकार ने अपने बजट में विशेष प्रावधान कर राशि मंजूर की है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव  ने यह बात आज भरथरी के मेले के उद्घाटन के अवसर पर कही। केंद्रीय मंत्री यादव  ने कहा कि इस मेले में दूर-दूर से लोग आते हैं, और लोक देवता भतृहरि ने तीन बड़ी किताबें लिखी है, एक किताब में सामाजिक जीवन को किस तरीके से जिया जाता है। दूसरी किताब में राज धर्म किस तरीके से निभाया जाता है और तीसरी पुस्तक में वैराग्य को लेकर वैराग्य शतक लिखा है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जीवन में उतार-चढ़ाव आते रहते हैं लेकिन परेशान व्यक्ति को शक्ति भगवान के केंद्र से ही मिलती हैं। 




केंद्रीय मंत्री यादव जी ने कहा में चुनाव प्रचार के दौरान भी आया और इसी की बदौलत है कि में चुनाव जीता और चुनाव जीतने के बाद भतृहरि मेले में आया हूं मेरा सौभाग्य है। सबसे बड़ा मेला है, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने कहा कि दूर-दूर से लोग आते हैं। अपने मन की बात रखते हैं और जीवन को अच्छा जीने के लिए मंगल कामना करते हैं। भरतरी बाबा उनकी मनोकामना पूर्ण करता है। उन्होंने कहा कि राजनीति से ऊपर उठकर भरथरी का विकास करना है, इस स्थान को  विकसित करने का संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि बिगत दिनों सरिस्का के मुद्दों को लेकर उन्होंने समीक्षा बैठक की थी जिसमें विकास के मुद्दे भी रखे थे, और प्रेरणा का केंद्र भतृहरि धाम है। इसको विकसित करना है तो सरिस्का से संबंधित  जितने भी मुद्दे हैं उनको निपटाया जाएगा। अलवर के विकास का सामूहिक संकल्प लिया गया है भतृहरि धाम में सभी सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
  
इस अवसर पर राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा ने कहा कि यहां की मेला की व्यवस्था बहुत अच्छी है। मेला समिति ने अच्छी व्यवस्था की है। उन्होंने कहा कि आप कुछ दिनों बाद भतृहरि में काम होते देखेंगे। भतृहरि का पूर्ण रूप से विकास किया जाएगा।इस अवसर पर कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली भी मौजूद थे ।भतृहरि इन्ही के विधान सभा क्षेत्र में आता है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता,पूर्व जिला अध्यक्ष संजय नरूका,अलवर नगर निगम महापौर घनश्याम गुर्जर, अलवर ग्रामीण पूर्व विधायक जयराम जाटव, राजगढ़ लक्ष्मणगढ़ भाजपा प्रत्याशी बन्नाराम मीणा, मालाखेड़ा पंचायत समिति प्रधान वीरबत्ती जाटव, उमरैण पंचायत समिति प्रधान दौलत राम जाटव सहित अनेक भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed