{"_id":"67a21097bf141369600dddd6","slug":"alwar-news-man-dropping-daughter-at-in-laws-house-beaten-tied-with-rope-and-assaulted-with-slippers-and-sti-2025-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : बेटी को ससुराल छोड़ने गए व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, रस्सी से बांधकर चप्पलों और डंडों से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : बेटी को ससुराल छोड़ने गए व्यक्ति के साथ हुई मारपीट, रस्सी से बांधकर चप्पलों और डंडों से पीटा
Tue, 04 Feb 2025 06:35 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 04 Feb 2025 06:35 PM IST
सार
बेटी को ससुराल छोड़ने गए एक व्यक्ति को कोटपुटली के गोपालपुर गांव की कंजर बस्ती के लोगों ने रस्सी से बांधकर चप्पलों, डंडों और मुक्कों से जमकर पीटा। रविवार को हुई इस घटना का सोशल मीडिया पर तेजी से वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के कोटपुटली में हुई एक घटना ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। यह घटना पूरे देश में तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यहां गोपालपुर गांव की कंजर बस्ती में बेटी को ससुराल छोड़ने आए एक व्यक्ति को रस्सी से बांधकर जमकर पीटा गया। वीडियो में काफी संख्या में महिला और पुरुष एक व्यक्ति को चप्पलों, डंडों और मुक्कों से पीटते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
घटना रविवार की बताई जा रही है। पीड़ित ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि उसने जैसे-तैसे वहां से भागकर अपनी जान बचाई। सोमवार को मारपीट की वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लिया और आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके गले से चांदी की चेन, सोने की अंगूठी और जेब से सात हजार रुपये भी निकाल लिए। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग जमकर गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि घटना की गहनता से जांच की जा रही है। हालांकि पूरे घटनाक्रम की जानकारी नहीं मिल सकी है। मामले की शुरुआती जांच-पड़ताल में सामने आया है कि किसी पुराने आपसी विवाद के चलते यह हमला हुआ है।
विज्ञापन