फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Illegal liquor seller arrested under Agrasen culvert

Alwar News: अग्रसेन पुलिया के नीचे अवैध ढंग से शराब बेचने वाला गिरफ्तार, देशी शराब के पव्वे बरामद

Thu, 19 Sep 2024 05:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 19 Sep 2024 05:38 PM IST
सार

जिस समय पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा उस समय कट्टे में 52 देशी शराब के पव्वे भरे थे। वह व्यक्ति उन पव्वों को बेच रहा था। जिसको पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया

विज्ञापन
Alwar News: Illegal liquor seller arrested under Agrasen culvert
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के कोतवाली थाना पुलिस ने धरपकड़ अभियान के तहत मुखबिर की सूचना पर बीती देर रात अग्रसेन पुलिया के नीचे एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक कट्टा भी मिला है, जिसमें शराब के पव्वे भरे हुए थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सेकेंड SHO प्रदीप सिंह ने बताया कि कल देर रात करीब 12 बजे के आसपास मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अग्रसेन पुलिया के नीचे अवैध शराब की बिक्री कर रहा है। इस सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस मुखबिर की सूचना पर तत्काल प्रभाव से अग्रसेन पुलिया के नीचे पहुंचे, जहां एक व्यक्ति खड़ा था और उसके पास एक कट्टा भी था। 
विज्ञापन


पुलिस ने वहां पहुंचकर जब कट्टे की जांच की तो उसमें देशी शराब भरी थी और वह उनकी बिक्री कर रहा था। जिस समय पुलिस ने उस व्यक्ति को पकड़ा उस समय कट्टे में 52 देशी शराब के पव्वे भरे थे। वह व्यक्ति उन पव्वों को बेच रहा था। जिसको पुलिस ने मौके से गिरफ्तार कर लिया और उसको लेकर पुलिस थाने आ गई। इस व्यक्ति से पूछताछ में पता लगा कि अवैध रूप से शराब बेचने वाले व्यक्ति का नाम नरेश जाजोरिया है और यह दीवान जी का बाग स्कीम 10-B का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी अनुसंधान के तहत जानकारी प्राप्त की जा रही है कि यह व्यक्ति अवैध शराब कहां से लाता है। कितने समय से अवैध शराब बेचने का धंधा कर रहा है। अब तक कितनी बार पकड़ा जा चुका है। इस मामले की जांच हेड कांस्टेबल रोशन लाल को सौंपी गई है, जो इससे पूछताछ करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed