Alwar News: शहर में बनेगी फूड स्ट्रीट लाइन, बस-रेलवे स्टेशन और मुख्य बाजार में मिलेगा हाईजीनिक भोजन
यूआईटी सचिव ने बताया कि मुख्य मार्गों को जाम से मुक्त और शुद्ध आहार के लिए फूड स्ट्रीट लाइन बनाई जाएगी। जिला कलेक्टर से चर्चा के बाद इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।
विस्तार
अलवर में यातायात जाम और अस्वच्छ खाद्य समस्या को हल करने के लिए यूआईटी सचिव स्नेहल नाना ने फूड स्ट्रीट लाइन बनाने की योजना की घोषणा की है। यूआईटी सचिव ने बताया कि मुख्य मार्गों को जाम से मुक्त और शुद्ध आहार के लिए फूड स्ट्रीट लाइन बनाई जाएगी। इसके लिए अलवर में जगह चिह्नित की जा रही है। अभी तक तीन जगह को प्रशासन प्राथमिकता दे रहा है। इनमें एक बस स्टैंड तथा एक रेलवे स्टेशन ओर एक मुख्य बाजार के नजदीक यह दुकान बनाने पर विचार किया जा रहा है। इन स्थानों पर शुद्ध आहार के साथ फूड स्ट्रीट लाइन बनाई जाएगी। यानी अभी तक बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और मुख्य मार्केट में फूड स्ट्रीट लाइन लगाई जाएगी। इसके लिए जगह चिह्नित करके जल्दी ही स्वचलित दुकानों को डेवलप किया जाएगा। साथ ही दुकानदारों के पक्ष में भी विचार कर उनको वहीं डेवलप किया जाएगा, ताकि उनकी आमदनी में कोई खास प्रभाव न पड़े।
इन लाइनों में मिल्क वे, चाट बाजार और फास्ट फूड लाइन को जोड़ा जाएगा। इसमें लोगों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए हाईजीन भोजन मिलेगा। स्ट्रीट लाइन मे आज सुबह सुबह करीब 10.30 के करीब फूड स्ट्रीट की संभावना को देखते हुए अफसरों ने शहर में दौरा किया। इस दौरान यूआईटी की सेक्रेटरी स्नेहल नाना के साथ नगर निगम कमिश्नर जितेंद्र नरुका, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी साथ रहे। रेलवे स्टेशन कंपनी गार्डन नेहरू गार्डन सहित चार जगह को चिन्हित किया गया। जिला कलेक्टर डॉ. आर्तिका शुक्ला से विचार विमर्श के बाद ही स्ट्रीट फूड लाइन को मूर्तरूप दिया जाएगा।