{"_id":"6651c6843eb24f456d0cc807","slug":"alwar-news-father-and-daughter-reached-alwar-from-akbarpur-and-looted-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अकबरपुर से आए बाप-बेटी के साथ लूट, शहर पहुंचते ही रुपयों और गहनों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अकबरपुर से आए बाप-बेटी के साथ लूट, शहर पहुंचते ही रुपयों और गहनों से भरा बैग छीन ले गए बदमाश
Sat, 25 May 2024 04:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 May 2024 04:38 PM IST
सार
पीड़ित ने बताया कि बेची हुई जमीन का पैसा और जेवर एक बैग में लेकर अलवर आए थे। अलवर में दक्ष हॉस्पिटल के पास बदमाश बैग लेकर भाग गए।
विज्ञापन
पीड़ित पिता और बेटी पहुंचे थाने।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के एक हॉस्पिटल के पास से बदमाश एक व्यक्ति का बैग छीनकर भाग गए। बैग में पांच लाख रुपये और 10 लाख के जेवर रखे थे। मामला दो दिन पहले अलवर के अरावली थाने का है।
विज्ञापन
अकबरपुर के रहने वाले लल्लू यादव (65) अपनी धर्म की बेटी पूनम यादव के साथ अलवर आए थे। धर्म की बेटी ने बताया कि बाबा अपने परिजनों से परेशान होकर अलग रहते थे। कुछ दिनों पहले जमीन बेची थी। इसके बाद वे अलवर रहना चाहते थे। जमीन का पैसा और जेवर एक बैग में लेकर हम अलवर आ गए। अलवर में दक्ष हॉस्पिटल के पास बदमाश बैग लेकर भाग गए। जिसकी रिपोर्ट भी पुलिस को दी है। अब पुलिस मामले की जांच करने की बजाय मुझ पर ही शक करने लगी है।
विज्ञापन
धर्म की बेटी ने बताया कि वो बाबा का सहयोग करने के लिए उनके साथ रहती थी। बाबा अपने भतीजे और परिवार के लोगों के साथ नहीं रहना चाहते थे। इस कारण वे अकबरपुर से अलवर आए थे। अलवर आने पर उनका बैग लेकर बदमाश भाग गए। अब तक कोई सुराग नहीं लगा है।
विज्ञापन