{"_id":"672df05890b74bc85f06efe5","slug":"alwar-news-farmers-earn-huge-income-due-to-bumper-production-onion-of-alwar-is-famous-all-over-the-country-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : बम्पर पैदावार से हुई किसानों की चांदी, देशभर में विख्यात है अलवर का लाल प्याज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : बम्पर पैदावार से हुई किसानों की चांदी, देशभर में विख्यात है अलवर का लाल प्याज
Fri, 08 Nov 2024 04:35 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Fri, 08 Nov 2024 04:35 PM IST
सार
प्याज की बम्पर पैदावार से पिछले साल के मुकाबले इस बार किसानों को दुगुने भाव मिल रहे हैं, जिससे किसानों के बीच खुशी का माहौल है। अलवर प्याज मंडी में लगभग 25 से 30 हजार प्याज के कट्टों की आवक रोजाना हो रही है। आने वाले दिनों में प्याज की आवक में और तेजी आने की संभावना है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर थोक प्याज मंडी में रोजाना प्याज के करीब 30 हजार कट्टों की आवक हो रही है। मंडी व्यापारी पप्पू भाई प्रधान ने बताया कि इस बार बम्पर पैदावार होने से किसानों के चेहरे पर खुशी है। पिछले साल के मुकाबले इस साल प्याज का उत्पादन बहुत अधिक हुआ है, जिससे इस साल किसान भाइयों को प्याज के भाव भी दोगुने मिल रहे हैं।
विज्ञापन
आज थोक में प्याज 35 से लेकर 55 रुपये किलो के भाव से बिकी है, जिससे किसानों के चेहरे पर खुशी है। इस साल प्याज का उत्पादन 6 लाख मीट्रिक टन के आसपास पहुंचने की उम्मीद है, जबकि पिछले साल यह 4 लाख मीट्रिक टन था।
विज्ञापन
प्याज व्यापारियों व किसानों का कहना है कि अलवर के प्याज की 16 राज्यों में मांग है। आगामी दिनों में प्याज की डिमांड देश के उत्तरी व पूर्वी राज्यों में भी बढ़ेगी। इसके लिए थोक प्याज मंडी में तैयारियां शुरू हो गई हैं। अलवर में ऐसे समय प्याज का उत्पादन होता है, जब देश मे कहीं भी प्याज नहीं होती। ऐसे में प्याज की मुंहमांगी कीमत भी मिलती है। अलवर से प्याज का निर्यात कई देशों में भी होता है। यहां की प्याज को लाल प्याज के नाम से भी जाना जाता है और इस प्याज की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह स्वाद में अच्छी होती है और इसकी सुगंध भी बेहतर होती है।
विज्ञापन
अलवर में बड़ी तादाद में प्याज की पैदावार होती है और इसी को देखते हुए अलवर और खैरथल में अलग से प्याज मंडी भी स्थापित की गई है। जहां प्रतिदिन प्याज की अच्छी आवक होती है। इसमें अलवर की प्याज मंडी में करीब तीस हजार कट्टे प्याज रोजाना आ रही है तो वहीं खैरथल में भी करीब पच्चीस हजार कट्टे प्याज प्रतिदिन पहुंच रही है। इसके अलावा मालाखेड़ा और लक्ष्मणगढ़ में भी 5 से 10 हजार कट्टे प्याज आ रही है। पिछले कई सालों के मुकाबले इस बार जिले में प्याज का उत्पादन अच्छा हुआ है और भाव भी अच्छा मिल रहा है।