फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Eco cars became the first choice of thieves, thefts increased due to silencer becoming expensive

Alwar News: शहर में चल रही इको कारें बनीं चोरों की पहली पसंद, साइलेंसर महंगा होने से बढ़ीं चोरियां

Fri, 07 Jun 2024 11:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

शहर में लगातार चोरों का निशाना बन रही इको कार की चोरी का एक और मामला पुलिस ने दर्ज किया है। इको कार के महंगे साइलेंसर ही इसकी बढ़ती चोरी का कारण हैं। इस बार शहर के एक व्यापारी के घर के बाहर खड़ी इको कार चोरों का निशाना बनी।

विज्ञापन
Alwar News: Eco cars became the first choice of thieves, thefts increased due to silencer becoming expensive
कार चोरी का सीसीटीवी फुटेज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में पिछले कुछ दिनों से इको कार की चोरी ने लोगों को परेशान कर रखा है। पिछले कुछ महीनों में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में इको कार चोरी होने के कई मामले दर्ज हो चुके हैं। इस कार चोर गैंग ने पुलिस की भी नाक में दम कर रखा है। हालांकि पुलिस को इन मामलों में अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।

विज्ञापन


इस कार चोर गैंग की पहली पसंद इको कार होने के पीछे का कारण है कि इन गाड़ियों के साइलेंसर काफी महंगे होते हैं, जिस कारण इको कार इन गैंगों की पहली पसंद बनता जा रहा है। ताजा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र में विकास पथ का है, जहां चोरों ने शहर के बड़े राखी व्यवसायी के घर के बाहर खड़ी इको कार को निशाना बनाया। हालांकि चोरी की पूरी करतूत वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसमें बाइक सवार 3 चोर कार चोरी करके फरार हो गए। व्यवसायी अनिल जैन ने बताया कि वे जब सुबह मंदिर जाने के लिए घर से निकले तो कार चोरी होने का पता चला, जिसके बाद कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed