फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Drunk bus driver hits bike rider, leaves the bus when passengers protest and runs away

Alwar News : नशे में धुत बस चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, सवारियों के विरोध करने पर बस छोड़कर भागा

Tue, 10 Sep 2024 12:41 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 10 Sep 2024 12:41 PM IST
सार

जिले के तिजारा रूट पर दिल्ली जाने वाली बस के चालक ने शराब के नशे में धुत होकर बस दौड़ाई और एक बाइक सवार को टक्कर मारते हुए इतनी तेजी से ब्रेक लगाया कि बस सवार एक लड़की आंख के ऊपर चोट आ गई।

विज्ञापन
Alwar News: Drunk bus driver hits bike rider, leaves the bus when passengers protest and runs away
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर के जेल का चौराहा पर शराब के नशे में धुत मत्स्य नगर डिपो के बस चालक ने देर रात करीब 10 बजे एक बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद इतनी जोर से ब्रेक लगाए कि बस में सवार एक लड़की की आंख बाल-बाल बची। सवारियों और परिचालक के चिल्लाने के बाद जाकर बस चालक ने बस रोकी।

विज्ञापन


बस के परिचालक राजकुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि रात 9.30 बजे तिजारा रूट पर दिल्ली जाने वाली आखिरी बस निकली थी, जिसका चालक भजनलाल था। उसने अत्यधिक शराब का सेवन कर रखा था, जिसकी सूचना परिचालक ने डिपो पर भी दी थी लेकिन दूसरा ड्राइवर नहीं होने की वजह से बस संख्या RJ 20 PB 2356 पर उसे ही भेज दिया गया। शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सबसे पहले जिला अस्पताल पर एक बाइक चालक शराब के नशे में धुत चालक की बस से टकराते-टकराते बचा। उसके बाद जेल चौराहे पर चालक ने एक बाइक सवार को फिर से टक्कर मार दी। इस टक्कर के बाद चालक ने इतनी जोर से ब्रेक लगाए कि बस में सवार कोमल शर्मा जो अलवर से भिवाड़ी जा रही थी, की आंख पर चोट लग गई, उसे अलवर शहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। इसी बीच चालक भजनलाल मौका देखकर फरार हो गया।
विज्ञापन


परिचालक ने बताया कि भजनलाल आज सुबह से इसी रूट की बस चला रहा था और सुबह से ही शराब के नशे में था। उसने दिल्ली से निकलते समय भी दो कारों को टक्कर मारी थी। परिचालक ने इसकी शिकायत भी की थी लेकिन डिपो पर कोई दूसरा ड्राइवर नहीं होने के कारण आखिरी गाड़ी पर भी इसी को भेजा गया, जिसने जेल चौराहा पर इस घटना को अंजाम दिया। करीब 25 मिनट बाद डिपो से दूसरा चालक आने के बाद बस को जेल चौराहा से दिल्ली के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां एक और बात जो बेहद अफसोसजनक कही जा सकती है कि आकस्मिक मौकों के लिए बस में एक फर्स्ट एड किट भी नहीं थी कि किसी तरह घायल का उपचार किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed