{"_id":"6651f5d5e6214b613c0e43bf","slug":"alwar-news-dead-body-of-youth-found-in-drain-outside-zanana-hospital-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: जनाना अस्पताल के बाहर नाले में शव मिलने सनसनी, समोसा-कचौरी की दुकान में करता था काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: जनाना अस्पताल के बाहर नाले में शव मिलने सनसनी, समोसा-कचौरी की दुकान में करता था काम
Sat, 25 May 2024 07:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 25 May 2024 07:59 PM IST
सार
जनाना अस्पताल के बाहर नाले में एक शव पड़े होने की सूचना पर पहुंची ने कार्रवाई की तो जांच में पता चला कि मृतक पास ही की दुकान में समोसा कचौरी की दुकान पर कार्य करता था।
विज्ञापन
घटना की जांच करने पहुंची पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत जनाना हॉस्पिटल के पार्क में नाले के अंदर एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। इसकी सूचना तुरंत ही कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से शव की शिनाख्ती के प्रयास किए।
विज्ञापन
एएसआई अरुण कुमार ने बताया कि जनाना अस्पताल के बाहर नाले में एक शव पड़े होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर पहुंचे और शव को नाले से बाहर निकलवा आसपास के लोगों से शव की पहचान करने के प्रयास किए। मृतक की पहचान लखन्डा वाला कुआं निवासी पवन सैनी के रूप में हुई। जो नजदीक ही समोसा कचौरी की दुकान पर कार्य करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मॉर्चरी में रखवाया। वहां परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम होगा। फिलहाल पुलिस परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मौत के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन