{"_id":"68c29275a0e090710d0d4c39","slug":"alwar-news-cyber-fraud-racket-run-through-bank-accounts-3-arrested-by-police-mastermind-still-absconding-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, पुलिस ने तीन को पकड़ा, मास्टर माइंड अब भी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बैंक खातों से चल रहा था साइबर फ्रॉड का खेल, पुलिस ने तीन को पकड़ा, मास्टर माइंड अब भी फरार
Thu, 11 Sep 2025 02:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 11 Sep 2025 02:42 PM IST
सार
अरावली विहार थाना पुलिस ने अलवर में साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके पास से मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस अब गिरोह के मास्टर माइंड की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर में साइबर संग्राम अभियान के तहत अरावली विहार पुलिस ने साइबर ठगी करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मोबाइल बरामद किए, जबकि मास्टरमाइंड जसराज की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जिले में चलाए जा रहे साइबर संग्राम अभियान के तहत साइबर ठगी पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अरावली विहार थाना पुलिस ने साइबर फ्रॉड करने वाले तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से साइबर अपराध में इस्तेमाल होने वाले मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार ये युवक कटी घाटी स्थित कपिलवस्तु के पास खड़े होकर साइबर ठगी कर रहे थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची अरावली विहार थाना पुलिस ने तीनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में विवेक यादव, करण यादव और मेघराज सैनी शामिल हैं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Jodhpur News: कर्मचारी की बर्थडे पार्टी पर छलके जाम, गवर्नमेंट प्रेस में शराब पार्टी का वीडियो सामने आया
थाना प्रभारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि इनसे पूछताछ में सामने आया कि इनके कई बैंक खाते खुले हुए हैं, जिनमें विवेक यादव के करीब आधा दर्जन, करण के पांच और मेघराज के दो बैंक खाते मिले हैं। इनके साथ साइबर फ्रॉड का मास्टर माइंड जसराज गुर्जर भी जुड़ा हुआ है, जिसके चार बैंक खाते सामने आए हैं। अब तक इनके खिलाफ 20 से अधिक साइबर ठगी की शिकायतें दर्ज हुई हैं और करीब 20 लाख रुपये की ठगी का खुलासा हुआ है।
जांच में पता चला कि आरोपी बैंक खाते खुलवाते थे और मास्टर माइंड जसराज इन खातों में ठगी की रकम डलवाता था। बाद में आरोपी पैसे निकालकर जसराज को सौंपते थे और इसके बदले 10% कमीशन पाते थे। फिलहाल पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मास्टर माइंड जसराज की तलाश जारी है।