{"_id":"678553282323c64b73078e08","slug":"alwar-news-congress-to-fight-for-farmers-rights-oppression-will-not-be-tolerated-tikaram-julie-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: किसान के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस, अन्नदाता पर जुल्म बर्दाश्त नहीं- टीकाराम जूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: किसान के हक की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ेगी कांग्रेस, अन्नदाता पर जुल्म बर्दाश्त नहीं- टीकाराम जूली
Mon, 13 Jan 2025 11:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 13 Jan 2025 11:23 PM IST
सार
नागौर में निजी सीमेंट कंपनी के खिलाफ धरने पर बैठे किसानों पर पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज को लेकर नेता प्रतिपक्ष ने आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्नदाता पर अत्याचार बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने नागौर जिले में किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने कहा कि भाजपा की किसान विरोधी नीतियों के कारण देश और प्रदेश का किसान आंदोलन को मजबूर है। भाजपा सरकार किसानों के अधिकारों का हनन करने और उनकी आवाज को दबाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी के साथ मिलकर पुलिस द्वारा की गई इस दमनात्मक कार्रवाई में कई किसान और महिलाएं घायल हुई हैं, इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि नागौर जिले के सरासनी गांव में किसान जेएसडब्ल्यू सीमेंट कंपनी के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए बर्बरतापूर्वक लाठियां भांजी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अन्नदाता पर अत्याचार कतई बर्दाश्त नहीं करेगी।
विज्ञापन
जूली ने बताया कि उन्होंने लाठीचार्ज करने की अमानवीय घटना के संबंध में जिला कलेक्टर से तथ्यात्मक जानकारी मांगी है। उन्होंने कहा कि मैं इस घटना की निंदा करता हूं और मांग करता हूं कि सरकार दोषी अधिकारियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करे और किसानों के अधिकारों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए। प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि किसानों के साथ हो रहे अन्याय को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और हम किसानों के अधिकारों के लिए लड़ते रहेंगे।