फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Brother who came to give Eid clothes to sister dies in road accident, festival turns into mourning

Alwar News: बहन को ईद के कपड़े देने पहुंचे बुजुर्ग की सड़क दुर्घटना में मौत, मातम में बदला त्योहार का माहौल

Mon, 17 Jun 2024 04:19 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Mon, 17 Jun 2024 04:19 PM IST
सार

जिले के जटियाना गांव में ईद के मौके पर बहन को कपड़े देने गए बुजुर्ग की वापस लौटते समय मौत हो गई। मृतक का भांजा उसे बाइक से छोड़ने जा रहा था कि पीछे से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी और बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Alwar News: Brother who came to give Eid clothes to sister dies in road accident, festival turns into mourning
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के सदर थाना अंतर्गत स्थानीय गाजुकी के समीप कार और बाइक की भिड़ंत में एक 70 वर्षीय वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सीकरी थाना क्षेत्र के छापर गांव का निवासी कमरसिंह खान सदर थाना क्षेत्र के जटियाना गांव में अपनी बहन के घर ईद के मौके पर बस में बैठकर कपड़े देने पहुंचा था।

विज्ञापन


वापस लौटते समय बुजुर्ग के भांजे समयदिन ने उसे बाइक पर बैठाकर घर छोड़ने की बात कही। गाजूकी के समीप पहुंचने पर तेज गति से आ रही है कार ने बाइक को पीछे से टक्कर मार दी, जिसमें 70 वर्षीय कमर सिंह की मौके पर मौत हो गई। भांजे समयदिन का कहना था कि जैसे ही बाइक को टक्कर लगी, मैं उछलकर दूसरी तरफ गिर गया लेकिन मामा कमरसिंह के सिर में चोट लगने से उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed