फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Attacked over ongoing land dispute in family, four people of same family injured

Alwar News: परिवार में चल रहे जमीन विवाद को लेकर हमला किया, एक ही परिवार के चार लोग घायल

Fri, 07 Jun 2024 11:56 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 07 Jun 2024 11:56 AM IST
सार

जमीन के विवाद को लेकर जिले के सहदका गांव में हुए संघर्ष में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी हो गए। बताया जा रहा है कि चाचा-ताऊ के परिवार के बीच पिछले 12 साल से रास्ते को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते शिकायत करने पर विवाद बढ़ गया और एक पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दूसरे पक्ष के चार लोगों को घायल कर दिया।

विज्ञापन
Alwar News: Attacked over ongoing land dispute in family, four people of same family injured
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर जिले की लक्ष्मणगढ़ तहसील के गांव सहदका में हुए जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष देखने को मिला। हादसे में एक ही परिवार के चार लोग जख्मी जख्मी हो गए, जिनमें से 3 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। एक घायल युवक को हायर सेंटर अलवर रैफर किया गया है। 

विज्ञापन


घायल नरेंद्र सिंह ने बताया उनके परिवार का चाचा व ताऊ से रास्ते को लेकर 12 साल से विवाद चल रहा मामला न्यायालय में लंबित है। हाल ही में अचानक ताऊ ने रास्ते में जबरन पिलर बना दिए, जिसकी शिकायत करने पर पुलिस ने काम रुकवा दिया। इस बात से आक्रोशित होकर धर्म सिंह, विक्रमसिंह, गोवर्धन, राजेंद्र, रविंद्र, लोकेंद्र और टिंकू सहित करीब एक दर्जन से ज्यादा लोगों ने लाठी-डंडों और पत्थरों से उन पर हमला कर दिया। साथ ही घर में रखी न्यार जला दी और ट्रैक्टर, टीन शेड और दरवाजे तोड़ दिए। हमले में परिवार के अन्य सदस्यों को हल्की चोटें आईं, वहीं गंभीर चोट के कारण नरेंद्र सिंह को अलवर रैफर कर दिया गया। पीड़ितों का कहना है पुलिस की लापरवाही के दूसरे पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर जानलेवा हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed