{"_id":"6639cbe3e1bea1f96c0662ad","slug":"alwar-news-an-unknown-vehicle-hit-the-bike-rider-he-died-on-the-way-to-the-hospital-police-is-investigating-2024-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ा
Tue, 07 May 2024 12:08 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 07 May 2024 12:08 PM IST
सार
रामगढ़-चिड़वा मार्ग पर हुए सड़क हादसे में एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में गंभीर घायल युवक की अस्पताल ले जाते समय रास्त में मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अलवर में रामगढ़-चिड़वा मार्ग पर एक बाइक सवार युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए रामगढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे अलवर के लिए रैफर कर दिया गया लेकिन युवक ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। अब पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालकर टक्कर मारने वाले वाहन के बारे में पता लगा रही है।
विज्ञापन
पांच बच्चों का पिता मृतक उमरदीन चिड़वा गांव का निवासी था और गांव में ही टेंट का व्यवसाय करता था। घटना के दिन वह सामान का पेमेंट करने रामगढ़ जा रहा था।
विज्ञापन