फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Alwar police arrested a bike thief and recovered two bikes

Alwar News: वाहन चोरों के खिलाफ अलवर पुलिस की कार्रवाई, बाइक चोर गिरफ्तार, आरोपी से दो चोरी की बाइक बरामद

Mon, 02 Sep 2024 07:16 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 02 Sep 2024 07:16 PM IST
सार

अलवर शहर में बढ़ती बाइक चोरी की घटनाओं पर कड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली थाना पुलिस ने एक बाइक चोर को गिरफ्तार कर दो चोरी की बाइक बरामद की हैं।

विज्ञापन
Alwar News: Alwar police arrested a bike thief and recovered two bikes
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर अब पुलिस ने नकेल कसना शुरू कर दिया है। पुलिस बाइक चोरों को गिरफ्तार करने में लगी हुई है। ऐसे में कोतवाली थाना पुलिस ने बाइक चोर को गिरफ्तार कर दो चोरी की बाइक बरामद की हैं। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तीन बाइक चोरी की वारदातों का खुलासा किया।
विज्ञापन


कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल रामवीर ने बताया कि परिवादी ने थाने पर आकर शिकायत दी कि उसकी बाइक कटले में खड़ी हुई थी, जिसको कोई चोरी करके ले गया। परिवादी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया।
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल रामवीर को मुखबिर के जरिए सूचना मिली कि चोरी की बाइक लेकर एक युवक कोर्ट परिसर के बाहर खड़ा हुआ है और बाइक बेचने की फिराक में है। इस सूचना पर तत्काल पुलिस जाप्ता मौके के लिए रवाना हुआ। मौके पर पहुंचकर पुलिन टीम ने युवक को पकड़ा लिया। पुलिस को आरोपी युवक के पास से दो बाइक बरामद हुईं। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने तीन बाइक चोरी की वारदात का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी कमल निवासी हादर हेडा बड़ौदा मेव को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed