{"_id":"66cc3ad6a319cbfd070f6b5f","slug":"alwar-news-after-fight-the-accused-stabbed-young-man-with-knife-on-his-neck-2024-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: झगड़े के बाद युवक के गले पर मारा चाकू, गंभीर हालत में जयपुर किया गया रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: झगड़े के बाद युवक के गले पर मारा चाकू, गंभीर हालत में जयपुर किया गया रेफर
Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 26 Aug 2024 01:50 PM IST
सार
हमले में चाकू से गला कटने के कारण युवक को गंभीर हालत में जयपुर रेफर कर दिया गया है। वहीं, आरोपी युवक मौके से फरार है, पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले के किशनगढ़बास थाना क्षेत्र के नूर नगर में आपसी झगड़े में एक युवक के गले पर चाकू से हमला कर दिया गया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। गंभीर घायल को युवक उसके परिजन किशनगढ़बास अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। गला ज्यादा कटने के कारण लगातार खून बह रहा था, ऐसे में प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने युवक को जयपुर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
नूर नगर के रहने वाले युवक के पिता नंदू ने बताया कि उनका बेटा रोहित जाटव खेत में प्याज लगाने के बाद घर आया था और फिर आटा लेने के लिए चक्की पर गया था। इस दौरान प्रजापत समाज का एक युवक वहां आया और शराब के नशे में उससे झगड़ा करने लगा। इस बीच युवक ने रोहित के गले पर फनर वाले चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
मौके पर अधिक खून बहने के कारण रोहित को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार देने के बाद डॉक्टरों ने उसे जयपुर रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही किशनगढ़बास थाना पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और रोहित के माता-पिता से घटना की जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम घटना स्थल पर भी पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटना स्थल पर कचरे के ढेर पड़े फनर वाले चाकू को बरामद कर लिया है। फिलहाल, आरोपी युवक फरार है, पुलिस उसकी तलाश कर रही है।