{"_id":"66eebab93440709c9b0cf8f8","slug":"alwar-news-a-woman-created-a-ruckus-by-climbing-on-top-of-a-bus-outside-rajiv-gandhi-hospital-2024-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बस के ऊपर चढ़कर महिला ने किया हंगामा, राजीव गांधी अस्पताल के महिला सुरक्षा दस्ते ने किया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बस के ऊपर चढ़कर महिला ने किया हंगामा, राजीव गांधी अस्पताल के महिला सुरक्षा दस्ते ने किया काबू
Sat, 21 Sep 2024 05:53 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Sat, 21 Sep 2024 05:53 PM IST
सार
अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में एक मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला ने केंद्रीय कारागृह की बस पर लटककर हंगामा किया, जिससे अस्पताल में भीड़ इकट्ठी हो गई। पुलिस और अस्पताल गार्डों के प्रयासों के बाद महिला को बस से उतारकर परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
बस के ऊपर चढ़ी महिला।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में एक महिला ने जमकर हंगामा किया। महिला के हंगामा करता देख अस्पताल परिसर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला केंद्रीय कारागृह से कैदियों को लेकर आई बस के शीशे पर लटक गई और हंगामा खड़ा कर दिया। इस दौरान वहा मौजूद पुलिसकर्मियों ने महिला से समझाइश कर उसे नीचे उतरने का काफी प्रयास किया। सफलता हाथ ना लगती देख मामले की सूचना अस्पताल की महिला गार्डों को दी गई। उसके बाद महिला गार्डों ने हंगामा कर रही महिला को बस से नीचे उतारा और बस से दूर ले गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी में पता चला महिला ढहलाबास उमरैन की निवासी है जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताई जा रही है ओर यह महिला कल से लापता बताई जा रही है। यह गांव सदर थानांतर्गत आता है। अस्पताल चौकी इंचार्ज ने महिला के परिजनों को सूचना भेज दी है वे उनको अस्पताल बुलाया है, ताकि महिला को उनके सुपुर्द किया जा सके। महिला के हंगामा करते देख वहां बड़ी संख्या में लोग भी एकत्र हो गए और तरह तरह की बाते करने लगे। यह महिला अस्पताल तक कैसे पहुंची इसके बारे में भी किसी को पता नहीं। महिला के घर वालों ने भी इसकी ओर कोई ध्यान नहीं दिया जिससे महिला अपना घर और गांव छोड़ कर यहां तक पहुंच गई।
विज्ञापन