{"_id":"66f6c0b5d719601cc0036e4e","slug":"alwar-news-a-person-was-cheated-of-rs-5-60-lakh-in-the-name-of-a-relative-in-america-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अमेरिका के रिश्तेदार के नाम पर 5.60 लाख की ठगी, पहले मां के इलाज फिर मौत की खबर देकर की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अमेरिका के रिश्तेदार के नाम पर 5.60 लाख की ठगी, पहले मां के इलाज फिर मौत की खबर देकर की ठगी
Fri, 27 Sep 2024 07:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:57 PM IST
सार
अलवर के आर्य नगर निवासी सुधीर कुमार जैन से व्हाट्सएप के जरिए अमेरिका में रहने वाले रिश्तेदार के नाम पर 5.60 लाख की ठगी की गई। ठग ने पीड़ित को पहले 2.60 लाख और फिर 3 लाख रुपये ट्रांसफर करने को कहा।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में 5.60 लाख की ठगी का मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां एक युवक से अमेरिका के रिस्तेदार ने मां की मौत के नाम पर ठगी की।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ASI विजेंद्र सिंह ने बताया कि अलवर के आर्य नगर निवासी सुधीर कुमार जैन ने मुकदमा दर्ज कराया है। शिकायत में बताया कि उनके पास 19 सितंबर के दिन उनके परिचित जो अमेरिका में रहते हैं उनके नाम से किसी दूसरे अज्ञात व्यक्ति का व्हाट्सएप के जरिए कॉल किया।
विज्ञापन
उसने बताया कि उनके किसी दोस्त की मां का इलाज मुंबई के किसी निजी हॉस्पिटल में चल रहा है और उसको 2.60 हजार की जरूरत है। उसने कहां आपको कुछ दिन में वापस कर दूंगा। इतना कहने पर पीड़ित ने RTGS के माध्यम से पैसे ट्रान्सफर कर दिए, लेकिन कुछ देर बाद वापस फोन आया कि जिस दोस्त की मां का इलाज मुंबई के निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। उसकी मौत हो गई, जिसमें और पैसों का खर्चा आ गया है। अभी तीन लाख की जरूरत और है। मेरी इज्जत का सवाल है। आप भेज दो मैं आप को जल्दी वापस कर दूंगा। पीड़ित फिर से ठग के झांसे में आ गया और उसने दोबारा से RTGS के माध्यम से 3 लाख का ट्रांसफर कर दिए। अगले दिन पीड़ित जांच पड़ताल की तब उसे अपनी साथ हुई ठगी का पता चला।
विज्ञापन
पीड़ित ने लिखित शिकायत कल देर शाम कोतवाली थाने में दर्ज करवाई। जिसकी जांच कोतवाली ASI विजेंद्र सिंह को सौंपी गई। खास बात यह ये है कि यह रकम जिसकी मां के नाम से मंगाई गई वह व्यक्ति ही फर्जी था। जिससे यह रकम मंगाई गई उसने भी यह पता नहीं किया कि वह रकम किसको भेज रहा है। जब ठगी का शिकार हुए तो उसे पता चला और अब पुलिस में मामला दर्ज करवाया है।