फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: A person's leg stuck at the main gate of hospital, cut and removed with the help of a gas cutter

Alwar News : अस्पताल के मेन गेट पर लगे जाल में बुजुर्ग का पैर फंसा, बार-बार हो रही घटनाओं भी कोई निकाल नहीं

Wed, 23 Oct 2024 06:26 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 23 Oct 2024 06:26 PM IST
सार

जिला अस्पताल के मेन गेट पर लगे जाल में आज एक बुजुर्ग का पैर बुरी तरह फंस गया। काफी देर मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से जाल काटकर बुजुर्ग का पैर बाहर निकाला जा सका। इस तरह की यह एकमात्र घटना नहीं है, पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं।

विज्ञापन
Alwar News: A person's leg stuck at the main gate of hospital, cut and removed with the help of a gas cutter
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के जिला अस्पताल में आज एक बुजुर्ग का पैर मेन गेट पर लगे लोहे के जाल में ऐसा फंसा कि आसपास मौजूद लोगों की काफी कोशिशों के बाद भी पैर बाहर नहीं निकाला जा सका। इसकी सूचना जब जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को लगी तो उन्होंने अपने कर्मचारियों को जिला अस्पताल के गेट पर भेजा और आधे घंटे की मशक्कत के बाद गैस कटर की मदद से बुजुर्ग का पैर बाहर निकाला जा सका। 

विज्ञापन


घटना के बाद वहां मौजूद लोगों का कहना है कि पहले भी कई बार ऐसे हादसे हो चुके हैं। जिला अस्पताल के अधिकारियों को इस बात का पूरा ध्यान देना चाहिए और आने वाले समय में जाल के ऊपर कोई जाली रखवानी चाहिए, जिससे इस तरह के हादसों में कमी हो सके। 
विज्ञापन


स्थानीय नागरिक मनोज सैनी ने बताया कि यह आए दिन की समस्या है, लगभग रोजाना किसी न किसी का पैर इसमें फंसता ही है लेकिन अस्पताल प्रशासन बार-बार कहने के बाद भी इस पर जाली नहीं लगवा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed