{"_id":"66f6c31b657ea11c2c02e006","slug":"alwar-news-a-person-guarding-the-farm-died-after-being-hit-by-an-uncontrolled-bike-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जंगली जानवरों से कर रहा था खेती की रखवाली, आरोपी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अनियंत्रित बाइक की टक्कर से व्यक्ति की मौत, जंगली जानवरों से कर रहा था खेती की रखवाली, आरोपी फरार
Fri, 27 Sep 2024 08:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Sep 2024 08:07 PM IST
सार
अलवर के कठूमर थानाक्षेत्र के भवनपुरा रामनगर में तेज रफ्तार बाइक सवार ने खेतों के पास बैठे भूदेव शर्मा को टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। भूदेव खेतों की रखवाली कर रहे थे। हादसे के बाद बाइक सवार फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के कठूमर थानाक्षेत्र में भवनपुरा रामनगर में खेतों के पास बैठे एक व्यक्ति को बेकाबू बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतक का नाम भूदेव शर्मा बताया गया। घटना के बाद बाइक सवार मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
मृतक के बड़े भाई गंगाधर ने बताया कि उसका छोटा भाई भुदेव खेतो के पास बैठा था और खेतों की रखवाली कर रहा था। खेतों में इस बार उसने बाजरा बोया था। उसी धौरान एक तेज रफ्तार बाइक सवार जो उस वहां से जा रहा था उसका सन्तुलन बिगड़ गया और उसने भूदेव को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि भूदेव वहीं गिर पड़ा और टक्कर लगने से भूदेव की वहीं मौत हो गई।
विज्ञापन
हालांकि भूदेव को हॉस्पिटल भी ले गए लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई और शव लेकर जिला अस्पताल ले गई, जहां शव का पोस्टमार्टम किया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर मुकदमा भी दर्ज कर लिया है और बाइक सवार की तलाश शुरू कर दी है। ये बाइक सवार कौन था और कहां का रहने वाला है, इसकी जांच भी पुलिस ने शुरू कर दी है। बाइक सवार शराब के नशे में भी बताया जा रहा था और शराब के नशे में ही अनियंत्रित होने से यह हादसा हो गया।
विज्ञापन