{"_id":"66f6c154b66bd32c7208e41a","slug":"alwar-news-20264-candidates-will-give-cet-exam-in-four-shifts-2024-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: चार पारियों में होगा CET एग्जाम, 64 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा देंगे 20264 अभ्यर्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: चार पारियों में होगा CET एग्जाम, 64 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा देंगे 20264 अभ्यर्थी
Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 27 Sep 2024 07:59 PM IST
सार
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के तहत शुक्रवार सुबह से शनिवार तक कुल चार पारियों में सीईटी (सामान्य पात्रता परीक्षा) का आयोजन किया जा रहा है। परीक्षा में 64 परीक्षा केंद्रों पर 20,264 अभ्यर्थी शामिल होंगे। मालाखेड़ा, किशनगढ़ बास, रामगढ़ और जिला मुख्यालय सहित 64 केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र कें बाहर पहुंचे अभ्यर्थी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग के अंतर्गत शुक्रवार सुबह से शनिवार तक कुल चार पारियों में CET एग्जाम आयोजित होगा। इसमें कुल 64 परीक्षा केंद्रों पर अभ्ययर्थी एग्जाम देंगे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह से सामान्य पात्रता परीक्षा का शुभारम्भ आज सुबह से कल देर शाम तक कुल 4 पारियों में होंने जा रहा है। इसमें 20264 अभ्यर्थी कुल 64 परीक्षा केंद्रों पर लिखित परीक्षा देंगे। इसमे मालाखेड़ा, किशनगढ़ बास, रामगढ़ और जिला मुख्यालय सहित कुल 64 परीक्षा केंद्र घटित किए गए हैं। राजस्थान कर्मचारी चयन आयोग की तरफ से होने जा रही परीक्षा में राजस्थान सरकार की तरफ से निगरानी के लिए स्पेशल टीम घटित की है, जिसमें 11 आरएस अधिकारी और 11 आरपीएस अधिकारियों की टीम गठित की है, जो हर परीक्षा केंद्र पर निगरानी का काम करेंगे। इनके सहयोग के लिए 11 फ्लाइंग स्कॉड भी लगाई गई हैं, जिसमें हर स्कॉड में एक RAS, एक RPS व एक जिला शिक्षा अधिकारी के समक्ष निगरानी की जाएगी। ये पूरी टीम अतिरिक्त जिला कलेक्टर बीना महावर के निर्देश पर काम कर रही है।
विज्ञापन
बता दें कि जिला मुख्यालय पर सबसे अधिक 50 परीक्षा केंद्र हैं। बाकी 14 परीक्षा केंद्र अन्य क्षेत्र में दिए गए हैं, जिसमें 25 राजकीय और 39 निजी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें पहली पारी सुबह 9 से 12 और दूसरी पारी दोपहर 3 से 6 बजे तक रहेगी। पहली पारी में सुबह 8 बजे के बाद और दूसरी पारी में दोपहर 2 बजे के बाद प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन
शहर के बीचों बीच गोरी देवी महिला महाविद्यालय में 528 बच्चों के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। सुनीता यादव प्रिंसिपल ने बताया कि 22 कमरों में परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी संपूर्ण निगरानी कमरे में लगे कैमरों से की जा रही है। बाकी वीडियोग्राफी के मौजूदगी में पेपर खोले जाएंगे और बच्चों को वीडियोग्राफी में ही वितरण किया जाएगा।