फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News 20-year-old youth dies due to drowning in swimming pool at Gandhi Stadium in Alwar

Alwar News: गांधी स्टेडियम के स्विमिंग पूल में डूबने से 20 साल के युवक की मौत, कोच था गायब

Tue, 06 Jun 2023 02:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 06 Jun 2023 02:25 PM IST
सार

अलवर जिले के गांधी स्टेडियम में स्विमिंग पूल में डूबने से 20 साल के युवक की मौत हो गई। घटना के समय कोच वहां मौजूद नहीं था। माना जा रहा है कि संचालकों की बड़ी लापरवाही से युवक की जान गई है।
 

विज्ञापन
Alwar News 20-year-old youth dies due to drowning in swimming pool at Gandhi Stadium in Alwar
स्विमिंग पूल में एक युवक की डूबने से मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में अरावली विहार थाना क्षेत्र में इंदिरा गांधी स्टेडियम के स्विमिंग पूल में एक युवक तैरते समय डूब गया, जिसको परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सरकारी स्टेडियम में बिना कोच के तैराकी करवाई जा रही थी। यह भारी लापरवाही सामने आई है, जिसके चलते युवक की जान चली गई।

विज्ञापन


इस मामले की सूचना मिलते ही अरावली विहार थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतक युवक के पिता रविंद्र गुप्ता ने बताया कि मेरा बेटा यश गुप्ता सुभाष नगर का रहने वाला था और वह मेरे साथ रोजाना पिछले एक महीने से तैराकी सीखने के लिए इंदिरा गांधी स्टेडियम जाता था। मंगलवार सुबह यश अचानक डूबता हुआ दिखाई दिया। वह तड़प सा रहा था, जिसको अचानक पानी से बाहर निकालकर अचेत अवस्था में अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने यश गुप्ता को मृत घोषित कर दिया।  
विज्ञापन


पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुटी...
मृतक के पिता ने बताया कि उनका बेटा यश गुप्ता बीटेक की पढ़ाई कर रहा था। उनके दो बेटे हैं। यश छोटा बेटा था और मेरी आढ़त की मंडी में दुकान है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया और पुलिस मौत के कारणों की जांच करने में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed