फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Late night firing at BJP District Councilors house in Bansur miscreants absconded by firing three rounds

Alwar News: बानसूर में भाजपा जिला पार्षद के घर देर रात फायरिंग, बदमाश तीन राउंड गोलियां चलाकर हुए फरार

Wed, 16 Aug 2023 12:08 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत Updated Wed, 16 Aug 2023 12:08 PM IST
सार

अलवर के बानसूर में भाजपा जिला पार्षद के घर देर रात फायरिंग की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि तीन बदमाशों ने फायरिंग की थी। साथ तीन राउंड की गोलियां चलाकर घटनास्थल से फरार हो गए।

विज्ञापन
Alwar Late night firing at BJP District Councilors house in Bansur miscreants absconded by firing three rounds
पीड़ित पार्षद के घर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के बानसूर में भाजपा के जिला पार्षद के घर पर बीती देर रात बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने घर के अंदर घुसकर फायरिंग कर दी और बदमाश वहां से फरार हो गए। फायरिंग की घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन


राजस्थान के अलवर जिले में अपराध कम होने का नाम नहीं ले रहा हैं। कहीं लूट, कहीं फायरिंग की घटना होती जा रही हैं। अब बानसूर के हरसौरा थाना क्षेत्र के गांव मुगलपुर में बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने भाजपा के जिला पार्षद पूरण चंदेला के घर पर फायरिंग कर दी और फरार हो गए। घटना के समय घर के सभी लोग सो रहे थे। गोलियों की आवाज सुनकर घर के लोग जागे। तब तक बदमाश बाइक पर बैठकर फरार हो गए।
विज्ञापन


पीड़ित पार्षद- 3 बदमाशों ने घर में घुसकर किए तीन राउंड फायर
वार्ड नंबार 11 के जिला पार्षद पूरण चंदेला ने बताया कि मंगलवार की सुबह 15 अगस्त को मैं जयपुर चला गया था। रात को वापस आते समय रिश्तेदार के घर नवलपुरा रुक गया। इसी दौरान रात को करीब 1 बजे घर से फ़ोन आया कि घर पर गोलियां चल गई। सूचना मिलने पर रात को ही घर आया, तो देखा कि बदमाश घर के अंदर कमरे में घुसकर फायरिंग कर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि कमरे में 3 राउंड फायर किए गए हैं। फायरिंग करने के बाद पार्षद के घर में खड़ी कार से अलर्ट बीप की आवाज आने पर बदमाश बाइक पर सवार होकर फरार हो गए। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में क़ैद हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हरसौरा थाना पुलिस ने शुरू की तफ्तीश 
जिला पार्षद ने रात को ही पुलिस कन्ट्रोल रूम में इसकी सूचना दी। सूचना पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। हरसौरा थाना प्रभारी बनवारी लाल मीणा ने बताया कि रात को पुलिस कन्ट्रोल रूम से सूचना मिली कि मुगलपुर में जिला पार्षद के घर पर फायरिंग हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली गई। सुबह पुलिस की टीम ने सीसीटीवी कैमरे खंगाले और सीसीटीवी कैमरे के आधार पर बदमाशों की पहचान करने में जुटी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed