फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Girl poonam arrested for charges of killing live in partner in Alwar

राजस्थान: अलवर में लिव-इन पार्टनर की हत्या की आरोपी युवती गिरफ्तार, बहस होने पर सिर पर लाठी से किया था वार

Sun, 12 Dec 2021 11:16 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 12 Dec 2021 11:16 AM IST
सार

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौतम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह व सीओ उत्तर विकास सांगवान आईपीएस के सुपरविजन एवं थानाधिकारी शिवाजी पार्क रामजी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की।

विज्ञापन
Alwar Girl poonam arrested for charges of killing live in partner in Alwar
अलवर में लिव इन पार्टनर की हत्या की आरोपी गिरफ्तार - फोटो : Amar ujala

विस्तार

अलवर  शहर के बुद्ध विहार कॉलोनी में किराए का कमरा लेकर लिव-इन में रह रहे साथी की हत्या कर फरार हुई आरोपी युवती को शिवाजी थाना पुलिस ने एनईबी थाना इलाके से गिरफ्तार कर लिया। जहां वह दिवाकरी मोड़ पर किराए से रह रही थी। अलवर एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि शहर के बुध विहार कॉलोनी में किराए पर कमरा लेकर पूनम जाटव और करण सिंह जाटव लिव इन रिलेशनशिप में रहते थे।

विज्ञापन


गौरतलब है कि दोनों में गत 25 जून को झगड़ा हो गया, झगड़े में पूनम ने करण सिंह के सिर पर पूरी ताक़त से डंडा मार दिया। जिसके बाद उसने करण के पिता को फोन कर बताया। करण के पिता ने उसे अस्पताल ले जाने को कहा और अपने बड़े बेटे दीपक को सामान्य अस्पताल भेजा। अस्पताल में करण की मौत हो चुकी थी, पूनम फरार हो गई थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए एसपी गौतम ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरिता सिंह व सीओ उत्तर विकास सांगवान आईपीएस के सुपरविजन एवं थानाधिकारी शिवाजी पार्क रामजी लाल मीणा के नेतृत्व में टीम गठित की। गठित टीम ने एनईबी थाना इलाके से हत्या की आरोपी मुलजिमा पूनम जाटव पुत्री अमर सिंह जाटव (25) निवासी खदाना मोहल्ला थाना कोतवाली को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed