{"_id":"66ebd87fd69cd7c68406c18d","slug":"alwar-farmer-who-went-to-tubewell-to-collect-water-died-due-to-electric-shock-power-line-wire-was-lying-open-2024-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : ट्यूबवेल पर पानी लेने गए किसान की बिजली का करंट लगने से हुई मौत, खुला पड़ा था विद्युत लाइन का तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : ट्यूबवेल पर पानी लेने गए किसान की बिजली का करंट लगने से हुई मौत, खुला पड़ा था विद्युत लाइन का तार
Thu, 19 Sep 2024 01:23 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Thu, 19 Sep 2024 01:23 PM IST
सार
जिले के किथूर ग्राम में ट्यूबवेल पर पानी लेने गए किसान की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। किसान अपने खेत में काम कर रहे मजदूरों के लिए पानी लाने ट्यूबवेल पर गया था, जहां विद्युत लाइन की चपेट में आ जाने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के सदर थाना अंतर्गत किथूर ग्राम में ट्यूबवेल पर पानी लेने गए किसान की 11000 केवी का करंट लगने से मौत हो गई। किसान खेत में बाजरा निकलवा रहा था और मजदूरों के लिए ट्यूबवेल से पानी लेने के लिए गया था, जहां विद्युत लाइन में पहले से हो रखे फॉल्ट के कारण लाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप झुलस गया। परिवार वाले और अन्य सहयोगी उसे लेकर तुरंत अस्पताल पहुंचे लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बिजली की 11 हजार केवी की लाइन वहीं पास से जा रही थी और उसका खुला हुआ तार ट्यूबवेल के पास ही पड़ा था, जिसकी चपेट में आकर किसान के साथ यह हादसा हो गया। किसान के भतीजे देवेंद्र सिंह यादव ने बताया कि मृतक अमर सिंह यादव कल दोपहर किथूर स्थित खेत में बाजरा निकलवा रहे थे तभी वह खेत के पास में ही लग रहे ट्यूबवेल पर पानी लेने गए, जहां पहले से ही विद्युत लाइन में फॉल्ट आया हुआ था, जिससे करंट लगने के कारण उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों एवं अन्य लोगों ने किसान को लकड़ी की मदद से तार से अलग किया और तुरन्त जिला अस्पताल के लिए रवाना हो गए लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित करने के बाद किसान के शव का पोस्टमार्टम करके शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन