फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar Delhi Police sub-inspector died after being hit by train near Dadar village police started investigation

Alwar: दादर गांव के समीप दिल्ली पुलिस के सब-इंस्पेक्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत, पुलिस जांच में जुटी

Fri, 04 Oct 2024 03:39 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाल, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाल, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 04 Oct 2024 03:39 PM IST
सार

अलवर में दादर गांव के समीप दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मौत स्वाभाविक है या आत्महत्या, फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
Alwar Delhi Police sub-inspector died after being hit by train near Dadar village police started investigation
मोर्चरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के सदर थाना अंतर्गत स्थानीय गांव दादर के समीप अज्ञात ट्रेन की चपेट में आने से दिल्ली पुलिस के एक सब इंस्पेक्टर की मौत हो गई। मृतक व्यक्ति रेलवे ट्रैक पर क्या करने गया था, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। 

विज्ञापन


यह मामला आत्महत्या का है या स्वाभाविक मौत, इसकी जानकारी भी अभी किसी को नहीं है। मृतक के शव का आज सामान्य चिकित्सालय में पोस्टमॉर्टम कराया गया। सदर थाने के हेड कांस्टेबल झुझार ने बताया कि झालाटाला निवासी 56 वर्षीय यादराम मीना जो दिल्ली पुलिस में तैनात है और वर्तमान में भूगोर बाइपास के समीप रामनगर कॉलोनी में रहता था। बीती रात वह दिल्ली जाने के लिए घर से निकले थे। वहीं, दादर के समीप उनकी ट्रेन से एक्सीडेंट की सूचना परिजनों को दी गई, जिस पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की गई। 
विज्ञापन


इस पर यादराम मीणा का पुलिस द्वारा शुक्रवार सुबह पोस्टमॉर्टम कराया गया। यादराम मीणा की उम्र 56 वर्ष थी और उनके दो बेटे हैं। पुलिस के अनुसार, यादराम मीणा की मौत फिलहाल स्वाभाविक दुर्घटना ही लगती है और संभवत: यह अपनी ड्यूटी पर दिल्ली जाने के लिए ही घर से निकला था। लेकिन यह दादर के पास कैसे पहुंचा, इसकी जानकारी भी पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैसे घटना स्थल इसके घर के पास ही पड़ता है। लेकिन यदि दिल्ली जाने था तो इसको अलवर आना चाहिए था, जो कि इसके गांव के पास ही स्थित है। यह व्यक्ति उल्टा दादर के पास कैसे पहुंच गया, यह किसी के समझ नहीं आ रहा। कुल मिलाकर पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम करवा लिया है और उसे घर वालों के सुपुर्द भी कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई भी शुरू कर दी है। फिलहाल, मर्ग का मामला दर्ज किया गया है। आगे जांच में कोई और तथ्य सामने आए तो रिपोर्ट में तब्दीली भी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed